2 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ब्रिक्स घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ब्रिक्स घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत है?

सारांश

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा ने भारत की कूटनीति को मजबूती दी है। भाजपा प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने इसे एक बड़ी कूटनीतिक जीत बताया है। जानें इस पर उनका क्या कहना है और कैसे यह घटना भारत की विदेश नीति को प्रभावित कर रही है।

मुख्य बातें

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की गई।
तुहिन सिन्हा ने इसे भारत की कूटनीतिक जीत बताया।
आय असमानता में कमी आई है, गिनी इंडेक्स भी सुधरा है।
कांग्रेस को अपने व्यवहार पर आत्म निरीक्षण करना चाहिए।
मोदी सरकार की योजनाएं गरीबी समाप्त करने में सहायक रही हैं।

मुंबई, 7 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के साझा घोषणापत्र में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने इसे भारत की एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक जीत बताया है।

तुहिन सिन्हा ने सोमवार को समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत के दौरान कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पहलगाम आतंकवादी हमले की घोर निंदा की गई है। घोषणापत्र में भारत का 10 बार जिक्र किया गया है। यह भारत की कूटनीति की बहुत बड़ी जीत है। कांग्रेस पार्टी 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद कई आरोप लगाती रही है। उसने देश की कूटनीति और विदेश नीति को असफल बताया है। कांग्रेस को आत्म निरीक्षण और अपने व्यवहार पर गंभीरता से चिंतन करना चाहिए। इससे पहले क्‍वाड सम्मेलन में भी पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पुरजोर निंदा की गई थी।

विश्व बैंक के आंकड़ों और गिनी इंडेक्स के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 11 साल में भारत की आय असमानता में उल्लेखनीय कमी आई है। इस पर सिन्हा ने कहा, "पिछले 11-12 वर्ष में लगभग 17.1 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। ये आंकड़े पहले भी उजागर किए गए हैं और आज देश की गरीबी दर कुल मिलाकर लगभग चार प्रतिशत है।" गिनी इंडेक्स का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी देश की आय असमानता को मापने में गिनी इंडेक्स जितना कम होता है, उस देश की आय असमानता उतनी ही कम होती है। भारत का गिनी इंडेक्स अमेरिका और चीन से कम है। इसका मतलब है कि भारत की आय असमानता इन दोनों देशों से कम है।

उन्होंने केंद्र में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मुद्दे पर दुष्प्रचार करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को तथ्यों को नकारना नहीं चाहिए। आय असमानता दूर करने में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। पिछले 10 साल के दौरान डीबीटी के जरिए लगभग 40 लाख करोड़ रुपए सीधे तौर पर गरीबों के खातों में गए हैं। कांग्रेस पार्टी को गरीबी के संदर्भ में भ्रम और झूठ नहीं फैलाना चाहिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह महत्वपूर्ण है कि हम भारत की कूटनीतिक जीत को समझें। ब्रिक्स की निंदा से यह साबित होता है कि भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्थिति को मजबूत कर रहा है। हमें इस सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते रहना चाहिए।
RashtraPress
2 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा क्यों की गई?
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में यह निंदा इसलिए की गई क्योंकि यह घटना आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत संदेश देती है और भारत की कूटनीतिक स्थिति को दर्शाती है।
तुहिन सिन्हा ने इसे कूटनीतिक जीत क्यों बताया?
तुहिन सिन्हा ने इसे भारत की कूटनीतिक जीत बताया क्योंकि इस घोषणापत्र में भारत का बार-बार जिक्र किया गया है, जो हमारी विदेश नीति की सफलता को दर्शाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले