10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन ने 750 केवी अल्ट्रा-हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन रिंग नेटवर्क का निर्माण पूरा किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन ने 750 केवी अल्ट्रा-हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन रिंग नेटवर्क का निर्माण पूरा किया?

सारांश

750 केवी अल्ट्रा-हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन रिंग नेटवर्क चीन में एक महत्वपूर्ण विकास है। यह परियोजना न केवल ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाएगी बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी। जानिए इसके पीछे की कहानी और इसके प्रभाव को।

मुख्य बातें

750 केवी अल्ट्रा-हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन नेटवर्क का निर्माण हुआ।
यह नेटवर्क 4,197 किमी लंबा है।
इससे 8,000 नए रोजगार सृजित होंगे।
यह परियोजना 28 अरब 30 करोड़ युआन का औद्योगिक निवेश लाएगी।
ऊर्जा की सुरक्षा और विश्वसनीयता में सुधार होगा।

बीजिंग, 13 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश में तारिम बेसिन के आस-पास 750 केवी विद्युत ट्रांसमिशन और परिवर्तन परियोजना का निर्माण रविवार को सफलतापूर्वक समाप्त हो गया। इसकी कुल लंबाई 4,197 किमी है।

यह बताया गया है कि यह पावर ग्रिड 10 लाख 60 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कवर करता है, जो कि चीन के भूमि क्षेत्र का लगभग नौवां हिस्सा है। यह चीन का सबसे बड़ा 750 केवी अल्ट्रा-हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन रिंग नेटवर्क है।

जानकारी के अनुसार, इस परियोजना का निर्माण वर्ष 2010 में शुरू हुआ था। 15 वर्षों के निर्माण के बाद पूरी परियोजना में नौ विद्युत ट्रांसमिशन और परिवर्तन परियोजनाएं शामिल हैं। रिंग नेटवर्क के अधिकांश भाग का निर्माण तकलीमाकन रेगिस्तान के किनारे किया गया, जो अत्यंत कठिन है।

तारिम बेसिन के आसपास 750 केवी विद्युत ट्रांसमिशन और परिवर्तन परियोजना चालू होने के बाद 28 अरब 30 करोड़ युआन का औद्योगिक निवेश प्रोत्साहित होगा और रोजगार के 8,000 से अधिक नए अवसर उत्पन्न होंगे। इसके साथ ही, नवीन ऊर्जा की स्वीकृति क्षमता में 80 लाख किलोवाट की वृद्धि होगी और बिजली आपूर्ति की सुरक्षा व विश्वसनीयता में स्पष्ट रूप से सुधार होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित होगा कि चीन का यह प्रयास न केवल ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाता है, बल्कि आर्थिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस परियोजना के माध्यम से रोजगार के नए अवसरों का सृजन और ऊर्जा का विस्तार एक सकारात्मक दिशा में कदम है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

750 केवी अल्ट्रा-हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन नेटवर्क का क्या महत्व है?
यह नेटवर्क ऊर्जा प्रबंधन को बेहतर बनाता है और बड़े क्षेत्र को कवर करता है, जिससे ऊर्जा आपूर्ति में सुधार होगा।
इस परियोजना से कितने रोजगार सृजित होंगे?
इस परियोजना से 8,000 से अधिक नए रोजगार अवसर सृजित होंगे।
इस परियोजना का निर्माण कब शुरू हुआ?
इसका निर्माण वर्ष 2010 में शुरू हुआ था।
इस परियोजना का कुल क्षेत्रफल कितना है?
यह परियोजना 10 लाख 60 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कवर करती है।
क्या इस परियोजना का औद्योगिक निवेश होगा?
जी हां, इस परियोजना से 28 अरब 30 करोड़ युआन का औद्योगिक निवेश प्रोत्साहित होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले