1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की निंदा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की निंदा

सारांश

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने सरकार को आवश्यक तेल और गैस की आपूर्ति में असमर्थ बताया। पढ़ें पूरी खबर।

मुख्य बातें

कांग्रेस ने बढ़ती कीमतों पर सरकार की निंदा की है।
एलपीजी सिलेंडर में 60 रुपए की वृद्धि हुई है।
कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 115 रुपए का इजाफा हुआ।
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण है।
तेल कंपनियों ने कीमतों में कई बार वृद्धि की है।

नई दिल्ली, 7 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के बाद केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने यह आरोप लगाया कि सरकार पर्याप्त तेल-गैस और उर्वरक उपलब्ध कराने में असफल रही है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 60 रुपए का इजाफा और कमर्शियल एलपीजी में 115 रुपए का मुनाफा कमाया। पहले अंतर्राष्ट्रीय दामों का लाभ जनता से छीना और अब महंगाई के बोझ से जनता का पसीना निकाल रहे हैं। जंग होने पर 'सब चंगा सी' वाले दावे करने वाली मोदी सरकार, पर्याप्त तेल-गैस और उर्वरक मुहैया कराने में असमर्थ है।"

इससे पहले, कांग्रेस ने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट से पोस्ट किया, "सरकार ने जनता को एक बड़ा झटका दिया है। सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम सीधे 60 रुपए बढ़ा दिए हैं। वहीं, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के लिए आपको अब 115 रुपए अधिक चुकाने होंगे। पिछले 3 महीनों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 307 रुपए बढ़ गए हैं। सरकार लगातार जनता पर महंगाई का हंटर चला रही है।"

आम आदमी पार्टी ने भी एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने पर सरकार को घेरा। पार्टी ने 'एक्स' पोस्ट पर लिखा, "सरकार ने जनता को होली का गिफ्ट दिया है। देश की जनता पहले ही बढ़ती महंगाई से त्रस्त है और अब एक और बम फोड़ा है। सरकार ने घरों में उपयोग होने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपए और बढ़ा दिए हैं।"

बता दें कि तेल कंपनियों ने शनिवार को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपए की वृद्धि की गई है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, नई दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपए हो गई है, जो पहले 853 रुपए थी। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक साल के भीतर यह दूसरी बार वृद्धि हुई है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी प्रति यूनिट 114.5 रुपए का इजाफा हुआ है।

संपादकीय दृष्टिकोण

कांग्रेस का आरोप है कि सरकार आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में असमर्थ है। यह स्थिति महंगाई के मामले में गंभीर चिंता का विषय है, जिससे आम जनता प्रभावित हो रही है।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि कब हुई?
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि 7 मार्च को हुई, जब घरेलू सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर में 114.5 रुपए की बढ़ोतरी की गई।
कांग्रेस ने इस मुद्दे पर क्या कहा?
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह आवश्यक तेल और गैस की आपूर्ति में असमर्थ है।
क्या आम आदमी पार्टी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है?
हाँ, आम आदमी पार्टी ने भी सरकार की निंदा की और इसे जनता के लिए एक और बम बताया है।
क्या यह पहली बार है कि सिलेंडर की कीमतें बढ़ी हैं?
नहीं, यह एक वर्ष में दूसरी बार है जब घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की गई है।
क्या तेल कंपनियों ने और भी बढ़ोतरी की है?
हाँ, तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले