26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

कांग्रेस ने किसानों के साथ किए हैं इतने पाप कि दो पीढ़ियां भी मांफी मांगें तो कम: सीएम मोहन यादव

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
कांग्रेस ने किसानों के साथ किए हैं इतने पाप कि दो पीढ़ियां भी मांफी मांगें तो कम: सीएम मोहन यादव

सारांश

कांग्रेस द्वारा किसानों की समस्याओं के संदर्भ में सीएम मोहन यादव ने कहा कि यदि दो पीढ़ियां भी माफी मांगें, तो यह कम पड़ेगा। भाजपा ने कभी अपनी विचारधारा में समझौता नहीं किया है।

मुख्य बातें

कांग्रेस ने किसानों के साथ गंभीर पाप किए हैं।
भाजपा ने अपनी विचारधारा में कभी समझौता नहीं किया।
सीएम ने कांग्रेस की विचारधारा को कमजोर बताया।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान महत्वपूर्ण रहा है।
प्रधानमंत्री ने अयोध्या में श्रीराम लला का मंदिर बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जबलपुर, 8 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस द्वारा किसानों की समस्याओं पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि कांग्रेस ने किसानों के साथ इतने पाप किए हैं कि यदि दो पीढ़ियां भी माफी मांगें तो भी यह कम पड़ेगा।

जबलपुर के मानस भवन में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 'गांव-बस्ती चलो अभियान' का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर कार्य करते हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी और इसके कार्यकर्ता तुष्टिकरण के सिद्धांत पर चलते हैं। कांग्रेस अंग्रेजों द्वारा स्थापित संगठन है और इसकी कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं है। आज़ादी के बाद कांग्रेस नेताओं के व्यक्तिगत लाभ के लिए देश को वर्षों तक कीमत चुकानी पड़ी है।

सीएम मोहन यादव ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने किसानों के साथ इतने पाप किए हैं कि उनकी दो पीढ़ियों की माफी भी अपर्याप्त है। भाजपा ने जनसंघ से लेकर आज तक अपनी विचारधारा में कभी समझौता नहीं किया। जिन लक्ष्यों के लिए जनसंघ का गठन हुआ था, हम आज भी उसी दिशा में देश और जनता की सेवा कर रहे हैं।

उन्होने कहा कि कांग्रेस की कोई स्थायी विचारधारा नहीं है। देश की आजादी के बाद, जब पंडित मदन मोहन मालवीय वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना कर रहे थे, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू सोमनाथ मंदिर से लेकर अयोध्या में भगवान श्रीराम लला के मंदिर को लेकर क्या कर रहे थे, यह देश जानता है। कांग्रेस के कुछ नेताओं के व्यक्तिगत हितों के कारण जम्मू-कश्मीर में हजारों निर्दोष लोगों का खून बहा।

सीएम ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान के खिलाफ आंदोलन किया और जनसंघ की स्थापना की। 1952 से अब तक भाजपा ने अपनी विचारधारा में कोई समझौता नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाकर इस कलंक को मिटाने का कार्य किया है। भाजपा ने सनातन संस्कृति के प्रति कभी समझौता नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद अयोध्या में श्रीराम लला का मंदिर बनवाकर यह दिखाया कि भारत एकता के साथ कार्य कर रहा है।

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण भाजपा आज एक अजेय पार्टी बन चुकी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते प्रदेश में सरकार बनी है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं का यह कर्तव्य है कि वे अपनी सरकार की जनहितैषी और जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला से स्वागत किया। मुख्यमंत्री यादव ने गांव-बस्ती चलो अभियान के शुभारंभ पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

खासकर जब इसमें किसानों की समस्याओं का जिक्र है। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए भाजपा की स्थायी विचारधारा को भी उजागर किया है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर क्या आरोप लगाए हैं?
सीएम मोहन यादव ने कहा है कि कांग्रेस ने किसानों के साथ इतने पाप किए हैं कि अगर दो पीढ़ियां भी माफी मांगे तो कम पड़ेगा।
भाजपा की विचारधारा के बारे में क्या कहा गया?
मोहन यादव ने बताया कि भाजपा ने जनसंघ से लेकर आज तक अपनी विचारधारा को बनाए रखा है और कभी समझौता नहीं किया।
कांग्रेस की विचारधारा के बारे में क्या कहा गया?
सीएम ने कहा कि कांग्रेस की कोई स्थायी विचारधारा नहीं है और यह अंग्रेजों द्वारा स्थापित संगठन है।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान क्या था?
उन्होंने जम्मू-कश्मीर में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान के खिलाफ आंदोलन किया और जनसंघ की स्थापना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योगदान क्या है?
उन्होंने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाकर इस कलंक को मिटाने का काम किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले