कांग्रेस के शासन से उद्योगों पर पड़े ताले, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी को याद दिलाया अतीत

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
कांग्रेस के शासन से उद्योगों पर पड़े ताले, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी को याद दिलाया अतीत

सारांश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन काल में उद्योग बंद थे। बाबा महाकाल से क्षमा याचना की सलाह दी।

मुख्य बातें

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कई आरोप लगाए हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल को बाबा महाकाल से क्षमा याचना करने की सलाह दी।
कांग्रेस के शासनकाल में उद्योगों पर ताले लगे थे।
सरकार किसानों के लिए लाभकारी योजनाएँ चला रही है।
किसानों के हित में प्रधानमंत्री मोदी ने संवाद स्थापित किया है।

भोपाल, २५ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश की यात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर कई आरोप लगाए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने बहुत ही हल्की बातें कहीं हैं। उन्हें बाबा महाकाल से क्षमा याचना करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के लिए सरकार के प्रयास निरंतर जारी हैं। मध्य प्रदेश सरकार भी किसानों के हित में कई योजनाएँ लागू कर रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसानों के नाम पर राजनीति करना चाहते हैं। वास्तविकता यह है कि एक परिवार ने लंबे समय तक देश पर शासन किया है और अब राहुल गांधी किसानों के माध्यम से अपनी राजनीतिक संभावनाएँ तलाश रहे हैं, जो कभी पूरी नहीं होंगी। उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए किसानों का हित सर्वप्रथम है। यह भूलकर कई हल्की बातें राहुल गांधी की ओर से कही गईं, जिसकी मैं निंदा करता हूं।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं बाबा महाकाल से उन्हें सद्बुद्धि देने की कामना करता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को बाबा महाकाल से क्षमा याचना करनी चाहिए।

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए उनके खेतों में जाकर और उनके साथ संवाद कर अनुकूल माहौल तैयार किया है। मध्य प्रदेश वही स्थान है जहाँ 'नदी जोड़ो' की योजना सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रस्तुत की। मध्य प्रदेश को १० प्रतिशत राशि देनी होगी, जबकि शेष ९० प्रतिशत राशि केंद्र सरकार द्वारा दी जाएगी। इससे किसानों को लाभ होगा।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सभी क्षेत्रों में समान रूप से तरक्की कर रहा है। राज्य में खेती, उद्यानिकी, सिंचाई और कपास उत्पादक किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

धार जिले में मित्र पार्क बनने की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, "इससे छह लाख किसानों को जोड़ा जाएगा और यहाँ कपास से लेकर धागा, कपड़ा और रेडीमेट गारमेंट्स बनाए जाएंगे। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल में ही संभव हो सका। कांग्रेस के शासनकाल में उद्योगों में ताले लगे थे।"

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को याद दिलाया कि कांग्रेस के शासनकाल में काले पन्नों का इतिहास रहा है और किसानों पर अत्याचार होता था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी के आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया दी?
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने हल्की बातें कहीं हैं और उन्हें बाबा महाकाल से क्षमा याचना करनी चाहिए।
कांग्रेस के शासनकाल में उद्योगों की स्थिति कैसी थी?
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में उद्योगों पर ताले लगे थे।
किसानों के लिए सरकार क्या योजनाएँ लागू कर रही है?
सरकार किसानों के हित में कई योजनाएँ चला रही है और प्रधानमंत्री मोदी ने भी किसानों के साथ संवाद स्थापित किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले