31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिव्या खोसला ने अपनी मां को याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिव्या खोसला ने अपनी मां को याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किया?

सारांश

अभिनेत्री दिव्या खोसला ने अपनी मां अनीता खोसला को उनकी पुण्यतिथि पर भावुक श्रद्धांजलि दी। यह पोस्ट उनकी मां के प्रति गहरी भावनाओं और यादों को दर्शाती है, जो हर किसी के दिल को छू जाएगी।

मुख्य बातें

दिव्या खोसला ने अपनी मां को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया।
उन्होंने अपनी भावनाओं को इंस्टाग्राम पर साझा किया।
मां का प्रेम हमेशा हमारे साथ रहता है।
दिव्या की अगली फिल्म की जानकारी अभी गोपनीय है।
दिव्या ने 'एक चतुर नार' में काम करने की पुष्टि की।

मुंबई, 5 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेत्री दिव्या खोसला ने अपनी मां अनीता खोसला को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया।

दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की। पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मां दुनिया की सबसे जरूरी व्यक्ति होती हैं, और हर लड़की की तरह मुझे भी अपनी जिंदगी की हर एक बात अपनी मां को बताने की आदत थी। वह मेरे बारे में सब कुछ जानती थीं। मां, मुझे आपको सब कुछ बताने का मन करता है, हालांकि मैं जानती हूं कि मैं आपको बता नहीं सकती। फिर भी आप जानती हैं, मैं आपसे प्यार करती हूं, मां और आपको बहुत याद करती हूं।"

दिव्या ने 6 जुलाई 2023 को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी मां के निधन की जानकारी दी थी।

इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ पुरानी तस्वीर साझा करते हुए दिव्या ने लिखा था, "मां... कुछ समय पहले मेरी मां का निधन हो गया, जिसने मेरे दिल में हमेशा के लिए एक खालीपन छोड़ दिया...। आप से जन्म लेने पर बहुत गर्व है... मैं आपसे प्यार करती हूं मां... ओम शांति…… अनीता खोसला की बेटी।"

अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। इससे पहले, उन्होंने फिल्म 'सावी' के एक साल पूरे होने पर एक नोट साझा किया था, जिसमें बताया कि 'सावी' उनके दिल के बहुत करीब है। ऐसा लग रहा है, जैसे कल ही हमने हर्षवर्धन राणे, अनिल कपूर और हमारे डायरेक्टर अभिनय देव के साथ इस फिल्म की शूटिंग की थी।

उन्होंने लिखा था, "सावी का किरदार निभाना मुश्किल था, लेकिन मुझे पता था कि मुझे यह किरदार करना है। मैं एक ऐसी पत्नी का रोल निभाना चाहती थी, जो अपने पति के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिव्या ने अपनी अगली फिल्म के लिए फिल्म निर्माता प्रेरणा अरोड़ा के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म के बारे में जानकारी अभी गोपनीय रखी गई है। इसके अलावा, ऐसा माना जा रहा है कि दिव्या आगामी डार्क कॉमेडी थ्रिलर "एक चतुर नार" में नील नितिन मुकेश के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। यह फिल्म उमेश शुक्ला के निर्देशन में बन रही है, जिन्हें अक्षय कुमार की फिल्म 'ओ माय गॉड' में उनके काम के लिए जाना जाता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह हमें याद दिलाती है कि माता-पिता का प्यार और समर्थन हमेशा हमारे साथ रहता है। यह एक महत्वपूर्ण संदेश है कि हमें अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना चाहिए और उनके प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिव्या खोसला ने अपनी मां को कब याद किया?
दिव्या ने अपनी मां को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर याद किया।
दिव्या खोसला का अगला प्रोजेक्ट क्या है?
दिव्या ने अपनी अगली फिल्म के लिए प्रेरणा अरोड़ा के साथ हाथ मिलाया है।
दिव्या खोसला ने इंस्टाग्राम पर क्या लिखा?
दिव्या ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मां दुनिया की सबसे जरूरी व्यक्ति होती हैं।
दिव्या की मां का नाम क्या था?
दिव्या की मां का नाम अनीता खोसला था।
दिव्या खोसला कौन सी फिल्म में काम कर रही हैं?
दिव्या आने वाली डार्क कॉमेडी थ्रिलर 'एक चतुर नार' में नील नितिन मुकेश के साथ नजर आएंगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले