6 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या इथियोपियाई एथलीटों ने श्यामेन मैराथन में पुरुष और महिला वर्गों के खिताब जीते?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या इथियोपियाई एथलीटों ने श्यामेन मैराथन में पुरुष और महिला वर्गों के खिताब जीते?

सारांश

श्यामेन मैराथन 2026 में इथियोपियाई एथलीटों का दबदबा देखने को मिला। पुरुष वर्ग में दविट वोल्डे ने पहला स्थान पाया, जबकि महिला वर्ग में रूटी आगा ने खिताब बरकरार रखा।

इस वर्ष की पहली विश्व एथलेटिक्स प्लेटिनम लेबल रोड रेस में 35,000 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

मुख्य बातें

इथियोपियाई एथलीटों का दबदबा रहा।
दविट वोल्डे ने पुरुष वर्ग में पहला स्थान पाया।
महिला वर्ग में रूटी आगा ने खिताब बरकरार रखा।
दौड़ में 35,000 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
यह प्रतियोगिता विश्व एथलेटिक्स प्लेटिनम लेबल की पहली रोड रेस थी।

बीजिंग, 11 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। वर्ष 2026 की श्यामेन मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन 11 जनवरी की सुबह दक्षिण पूर्वी चीन के श्यामेन शहर में किया गया। इथियोपियाई एथलीटों ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में खिताब अपने नाम किए।

पुरुष वर्ग में इथियोपिया के तीन खिलाड़ी शीर्ष तीन में शामिल रहे। दविट वोल्डे ने 2 घंटे 9 मिनट 18 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं, महिला वर्ग में इथियोपिया की तीन खिलाड़ी भी शीर्ष तीन में रहीं, जिसमें रूटी आगा ने 2 घंटे 22 मिनट 45 सेकंड के समय के साथ खिताब बनाए रखा।

वोल्डे ने प्रतियोगिता के बाद कहा, "इस साल प्रतियोगिता के रूट में कुछ बदलाव आया है, जो पिछले साल से बेहतर है। मुझे यह पसंद है। मैंने यहां अच्छी उपलब्धि हासिल की है। मैं श्यामेन को पसंद करता हूं।"

चीनी खिलाड़ी यांग शाओहुई ने 2 घंटे 11 मिनट 14 सेकंड के साथ चीनी पुरुष खिलाड़ियों में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा, "श्यामेन मैराथन दौड़ एक उच्च स्तर की प्रतियोगिता है, जहां कई विश्वविख्यात खिलाड़ी आते हैं। मैं उनके साथ दौड़ने का मौका मूल्यवान समझता हूं।"

श्यामेन मैराथन प्रतियोगिता इस वर्ष की पहली विश्व एथलेटिक्स प्लेटिनम लेबल रोड रेस है, जिसमें 35,000 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह एक मंच भी प्रदान करता है जहां एथलीट अपने कौशल को प्रदर्शित कर सकते हैं। यह आयोजन निश्चित रूप से वैश्विक एथलेटिक्स में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
RashtraPress
6 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

श्यामेन मैराथन में कितने एथलीटों ने भाग लिया?
इस वर्ष की श्यामेन मैराथन में 35,000 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
दविट वोल्डे ने कितने समय में दौड़ पूरी की?
दविट वोल्डे ने 2 घंटे 9 मिनट 18 सेकंड के समय में दौड़ पूरी की।
श्यामेन मैराथन का आयोजन कब हुआ?
श्यामेन मैराथन का आयोजन 11 जनवरी 2026 को हुआ।
महिला वर्ग में किसने खिताब जीता?
महिला वर्ग में रूटी आगा ने 2 घंटे 22 मिनट 45 सेकंड के समय के साथ खिताब जीता।
इस वर्ष की श्यामेन मैराथन का विशेष पहलू क्या था?
इस वर्ष की श्यामेन मैराथन विश्व एथलेटिक्स प्लेटिनम लेबल रोड रेस थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले