क्या फिल्म 'गोदान' का ट्रेलर रिलीज हुआ? सीएम साय ने गौमाता के संरक्षण की बात की

Click to start listening
क्या फिल्म 'गोदान' का ट्रेलर रिलीज हुआ? सीएम साय ने गौमाता के संरक्षण की बात की

सारांश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में गौमाता पर आधारित फिल्म 'गोदान' का ट्रेलर लॉन्च किया। उन्होंने गौमाता के संरक्षण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की जानकारी दी और फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया। यह फिल्म गौ संवर्धन का संदेश फैलाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

Key Takeaways

  • फिल्म 'गोदान' गौमाता के संरक्षण पर केंद्रित है।
  • मुख्यमंत्री ने फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की।
  • गौशालाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
  • गौमाता के महत्व को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है।
  • फिल्म का माध्यम सकारात्मक संदेश फैलाने में सहायक होगा।

रायपुर, 27 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को रायपुर में गौमाता पर आधारित पहली फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर जारी किया।

इस मौके पर, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार की प्रतिबद्धता है। गाय न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से पूजनीय है, बल्कि इसका आर्थिक और वैज्ञानिक महत्व भी है। उन्होंने फिल्म ‘गोदान’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की।

सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गौ संवर्धन के लिए कई पहल की जा रही हैं। गौशालाओं में गायों के चारे के लिए अनुदान राशि को 20 रुपए से बढ़ाकर 35 रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा, गौशालाओं को 25 लाख रुपए की सहायता राशि भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा गोधाम भी बनाए जा रहे हैं, जहां घुमंतू गौवंश की उचित देखभाल की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मान्यता है कि गौमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं का निवास होता है। हर अनुष्ठान से पहले पंचगव्य का उपयोग किया जाता है। यह बहुत खुशी की बात है कि गौमाता पर केंद्रित पहली फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर लांच किया जा रहा है। इस फिल्म के माध्यम से सभी को गौमाता के महत्व को समझने का एक अनूठा अवसर मिलेगा। मैं इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई देता हूं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमें गौमाता के महत्व के प्रति जन जागरूकता फैलानी चाहिए। गाय के गोबर से बनी जैविक खाद ही ऑर्गेनिक खेती का मूल आधार है। दो घंटे 9 मिनट की इस फिल्म के माध्यम से गौ संवर्धन का संदेश दर्शकों तक पहुंचेगा। फिल्म एक प्रभावी माध्यम है, जिसके द्वारा सकारात्मक संदेश को बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने फिल्म के पोस्टर और गीत ‘गौमाता के प्राणों को बचा लो देशवासियों’ का भी विमोचन किया। गौमाता की महत्ता को प्रदर्शित करने वाली कामधेनु फिल्म प्रोडक्शंस की फिल्म गोदान 6 फरवरी को भारतीय सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

इस अवसर पर अजीत महापात्र, शांतनु शुक्ला, फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक विनोद चौधरी, डॉ. आईपी सिंह, सुबोध राठी सहित अन्य गणमान्य लोग और मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Point of View

बल्कि यह समाज को जागरूक करने का एक प्रभावी जरिया भी है। आशा है कि यह फिल्म लोगों में गौमाता के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने में सहायक होगी।
NationPress
09/02/2026

Frequently Asked Questions

फिल्म 'गोदान' कब रिलीज होगी?
फिल्म 'गोदान' 6 फरवरी को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सीएम साय ने फिल्म को टैक्स फ्री क्यों किया?
सीएम साय ने कहा कि यह फिल्म गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए टैक्स फ्री की गई है।
गौमाता के संरक्षण के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं?
सरकार ने गौशालाओं में गायों के चारे के लिए अनुदान राशि बढ़ाई है और गोधाम बनाए जा रहे हैं।
Nation Press