28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या इंडी अलायंस में बिहार की जनता को संभालने की क्षमता नहीं है: संजय कुमार झा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या इंडी अलायंस में बिहार की जनता को संभालने की क्षमता नहीं है: संजय कुमार झा?

सारांश

बिहार के जदयू सांसद संजय कुमार झा ने इंडिया महागठबंधन पर कड़ा प्रहार किया है। उनका कहना है कि चुनावी एकता की कमी के चलते महागठबंधन बिहार की 13 करोड़ जनता का नेतृत्व नहीं कर सकता है। इस लेख में जानिए झा का एनडीए के प्रति विश्वास और महागठबंधन की अंदरूनी समस्याएं।

मुख्य बातें

इंडिया महागठबंधन में चुनावी एकता की कमी है।
एनडीए की लहर बिहार में मजबूत है।
संजय कुमार झा ने राहुल गांधी की भूमिका पर सवाल उठाए।
महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान चल रही है।
बिहार की जनता जंगलराज नहीं चाहती।

पटना, 21 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सांसद संजय कुमार झा ने मंगलवार को इंडिया महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग एक साथ मिलकर विधानसभा चुनाव नहीं लड़ सकते, वे बिहार की 13 करोड़ जनता का नेतृत्व कैसे कर सकते हैं। बिहार की जनता इस बात को भलीभांति समझती है, और यही कारण है कि यहाँ एनडीए की लहर चल रही है।

उन्होंने 14 नवंबर को एनडीए के पुनः सरकार बनाने का दावा किया। दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान देखने को मिल रही है। कुछ विधानसभा सीटों पर राजद-कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं और इसे फ्रेंडली बताया जा रहा है।

फ्रेंडली फाइट पर तंज कसते हुए संजय कुमार झा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह कैसी फाइट है। आपस में ही लड़ रहे हैं, जो साथ में चुनाव नहीं लड़ सकते हैं, उनके कंधों पर बिहार की जनता का भार कैसे दिया जा सकता है। बिहार की जनता सब देख रही है और समझ चुकी है कि ये लोग बिहार में जंगलराज लाना चाहते हैं, जो मंजूर नहीं हो सकता।

जदयू सांसद ने कहा कि राहुल गांधी केवल एक राजनीतिक पर्यटक हैं, जो सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज कराने बिहार आते हैं। उनका बिहार से क्या संबंध है? क्या उन्होंने कभी बिहार के लिए कुछ किया है? हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। दूसरी ओर महागठबंधन में सीटों के लिए मारामारी है और आंतरिक कलह चल रही है। उन्होंने ऐसे लोगों को टिकट दिए हैं, जिनका चरित्र और संस्कार नहीं बदला है। जंगलराज के बड़े-बड़े प्रतीक कहे जाने वाले लोगों के परिवार को टिकट दिया गया है।

एसआईआर का जिक्र करते हुए सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि चुनाव से पहले इसका मुद्दा उठाया गया था। विपक्ष की ओर से यात्रा निकाली गई, लेकिन अब एसआईआर की चर्चा तक नहीं हो रही। राहुल गांधी मुद्दा उठाकर विदेश निकल गए।

उन्होंने दावा किया कि 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आएंगे और एनडीए एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि बिहार की राजनीतिक स्थिति जटिल है। महागठबंधन की अंदरूनी कलह और चुनावी एकता की कमी जनता के विश्वास को प्रभावित कर सकती है। हालांकि, एनडीए का मजबूत आधार भी देखना होगा।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संजय कुमार झा ने इंडिया महागठबंधन पर क्या कहा?
उन्होंने कहा कि जो लोग एकजुट होकर चुनाव नहीं लड़ सकते, वे बिहार की जनता का नेतृत्व कैसे कर सकते हैं।
एनडीए के पुनः सरकार बनाने की संभावना क्या है?
संजय कुमार झा का दावा है कि 14 नवंबर को एनडीए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले