लेबनान पर इजरायली हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से टैंकरों के गुजरने पर रोक लगाई

Click to start listening
लेबनान पर इजरायली हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से टैंकरों के गुजरने पर रोक लगाई

सारांश

तेहरान ने लेबनान पर इजरायली हमलों के जवाब में **होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों के गुजरने पर रोक** लगाई है। जानिए इस स्थिति का प्रभाव और हिज्बुल्लाह की प्रतिक्रिया।

Key Takeaways

  • लेबनान पर इजरायली हमलों के जवाब में ईरान ने टैंकरों पर रोक लगाई।
  • हिज्बुल्लाह की चेतावनी ने स्थिति को और जटिल बना दिया है।
  • ईरानी नौसेना ने बिना अनुमति गुजरने पर जहाजों को तबाह करने की धमकी दी।
  • इजरायली रक्षा मंत्री का बयान क्षेत्र में तनाव को बढ़ा सकता है।
  • इस घटना का वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर प्रभाव पड़ सकता है।

तेहरान, ८ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। लेबनान पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमलों के बाद, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों के गुजरने पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह कदम एक जवाबी कार्रवाई के तहत उठाया गया है।

वहीं, हिज्बुल्लाह ने चेतावनी दी है कि यदि सीजफायर में लेबनान को शामिल नहीं किया गया, तो 'समझौता टूट सकता है।' उनका कहना है कि अगर इजरायल अपने हमले जारी रखता है, तो उचित जवाब दिया जाएगा।

ब्रिटिश अखबार द गार्डियन के अनुसार, कई शिपिंग स्रोतों ने बताया कि ईरानी नौसेना ने तेहरान की अनुमति के बिना होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश करने वाले जहाजों को तबाह करने की धमकी दी है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि पानी के रास्ते से ट्रांजिट बंद रहेगा।

एक संदेश में कहा गया, “समुद्र में जाने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज को... टारगेट करके तबाह कर दिया जाएगा।

ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान में इजरायली हमलों के जवाब में ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों को रोकने का निर्णय लिया है।

फार्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर लागू होने के बाद, आज सुबह दो तेल टैंकरों को जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी गई। एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, “लेबनान पर इजरायली हमलों के साथ ही, होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों का गुजरना रोक दिया गया है।

इस बीच, इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने एक वीडियो बयान में लेबनान पर 'सरप्राइज अटैक' की जानकारी दी। काट्ज ने कहा कि मिलिट्री ने बुधवार को लेबनान में सैकड़ों हिज्बुल्लाह सदस्यों को टारगेट किया।

काट्ज ने कहा, “आईडीएफ ने लेबनान में कमांड सेंटर्स पर सैकड़ों हिज्बुल्लाह लड़ाकों पर सरप्राइज स्ट्राइक किया। ऑपरेशन बीपर्स के बाद यह हिज्बुल्लाह को सबसे बड़ा झटका है।” बीपर्स २०२४ का वह पेजर बम हमला था जिसे इजरायल ने हिज्बुल्लाह के खिलाफ अंजाम दिया था।

Point of View

बल्कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर भी गंभीर प्रभाव डाल सकता है। सभी पक्षों को संयम बरतने की आवश्यकता है।
NationPress
13/04/2026

Frequently Asked Questions

ईरान ने क्यों होर्मुज जलडमरूमध्य से टैंकरों के गुजरने पर रोक लगाई?
ईरान ने लेबनान पर इजरायली हमलों के जवाब में यह निर्णय लिया है।
हिज्बुल्लाह की चेतावनी क्या है?
हिज्बुल्लाह ने कहा है कि यदि सीजफायर में लेबनान को शामिल नहीं किया गया, तो समझौता टूट सकता है।
ईरानी नौसेना ने जहाजों को क्या चेतावनी दी है?
ईरानी नौसेना ने बिना अनुमति गुजरने वाले जहाजों को तबाह करने की धमकी दी है।
इजरायली रक्षा मंत्री ने क्या कहा?
इजराइली रक्षा मंत्री ने एक वीडियो में लेबनान पर सरप्राइज अटैक की जानकारी दी।
क्या यह घटना वैश्विक सुरक्षा पर असर डाल सकती है?
हां, यह घटना अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है।
Nation Press