28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ईरान ने दी चेतावनी, तेहरान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले पर होर्मुज होगा बंद

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ईरान ने दी चेतावनी, तेहरान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले पर होर्मुज होगा बंद

सारांश

तेहरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को चेतावनी दी है कि यदि उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर कोई हमला हुआ, तो होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया जाएगा। ईरान ने अपनी सुरक्षा और हितों की रक्षा करने का आश्वासन दिया है।

मुख्य बातें

ईरान की मिलिट्री कमांड ने स्पष्ट किया कि किसी भी हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा।
होर्मुज जलडमरूमध्य का बंद होना अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है।
ईरान ने युद्ध की शुरुआत नहीं की है, लेकिन अपनी सुरक्षा को लेकर सजग है।

तेहरान, 22 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम का ईरान की प्रमुख मिलिट्री कमांड यूनिट खातम-अल-अंबिया ने प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप की धमकी और चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए, उन्होंने कहा कि यदि तेहरान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया गया, तो परिणामस्वरूप होर्मुज को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

ट्रंप ने रविवार सुबह एक पोस्ट में कहा था कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला नहीं रखा गया, तो ईरान के बिजली संयंत्रों समेत महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जाएगा।

ईरान के केंद्रीय कमान प्राधिकरण, यानि खातम अल-अंबिया (जो जनरल स्टाफ के सीधे अधीन है), ने एक बयान जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की।

ईरान ने स्पष्ट किया कि यदि अमेरिकी-इजरायली हमलों में उसके ऊर्जा ढांचे को नुकसान पहुंचाया गया, तो वह होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह बंद कर देगा। बयान में कहा गया, “होर्मुज हमारे नियंत्रण में है और वर्तमान में निर्धारित नियमों के अंतर्गत सुरक्षित आवाजाही जारी है। लेकिन यदि हमारे हितों पर हमला हुआ, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

ईरानी प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि यदि उनके बिजली संयंत्रों को कोई नुकसान पहुंचा, तो न केवल होर्मुज को बंद किया जाएगा, बल्कि इजरायल के ऊर्जा ढांचे, बिजली संयंत्रों और सूचना एवं संचार प्रणालियों को भी व्यापक रूप से निशाना बनाया जाएगा।

बयान में यह भी उल्लेख किया गया कि खाड़ी क्षेत्र में स्थित वे बिजली संयंत्र और प्रतिष्ठान, जहाँ अमेरिकी उपस्थिति है, संभावित लक्ष्यों में शामिल होंगे।

हालांकि, ईरान ने यह भी कहा कि उसने युद्ध की शुरुआत नहीं की है और वह संघर्ष बढ़ाना नहीं चाहता, लेकिन अपने राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा की रक्षा के लिए “हर आवश्यक कदम” उठाएगा।

बयान में आगे कहा गया है, "हमने युद्ध शुरू नहीं किया, और हम अब भी इसे शुरू नहीं करेंगे। हालाँकि, यदि हमारे बिजली संयंत्रों को नुकसान पहुंचाया जाता है, तो हम अपने देश और अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा में हर आवश्यक कदम उठाएंगे।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईरान ने होर्मुज को बंद करने की चेतावनी क्यों दी?
ईरान का कहना है कि यदि उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया गया, तो वह होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर देगा।
ट्रंप की चेतावनी का ईरान ने क्या जवाब दिया?
ईरान ने ट्रंप की धमकी को नजरअंदाज करते हुए अपनी स्थिति स्पष्ट की है कि वह अपने हितों की रक्षा करेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले