26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या इरफान अंसारी ने जेएमएम-एनडीए गठजोड़ की अटकलों को खारिज किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या इरफान अंसारी ने जेएमएम-एनडीए गठजोड़ की अटकलों को खारिज किया?

सारांश

झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने जेएमएम-एनडीए गठजोड़ की अटकलों को खारिज किया। उन्होंने इसे भाजपा की साजिश बताया। जानें क्या कहा उन्होंने बिहार चुनावों और मुसलमानों के बारे में।

मुख्य बातें

इरफान अंसारी ने एनडीए के साथ गठजोड़ की अटकलें खारिज कीं।
भाजपा को सुनियोजित साजिश बताया।
बिहार में मुसलमानों का उल्लेख किया।
महागठबंधन पर भी आरोप लगाए।
सरकार के प्रति पूर्ण विश्वास जताया।

रांची, 5 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने सत्तारूढ़ दल 'झारखंड मुक्ति मोर्चा' (जेएमएम) के एनडीए के साथ गठजोड़ की अटकलों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने इसे भारतीय जनता पार्टी की 'सुनियोजित साजिश' बताया।

रांची में मीडिया से बातचीत करते हुए इरफान ने कहा, "यह भाजपा की एक सुनियोजित साजिश है। हम क्यों (एनडीए के साथ) जाएंगे? जनता ने जेएमएम को पूर्ण बहुमत दिया, जिसमें 28 प्रतिशत आदिवासी, 19 प्रतिशत मुस्लिम और अन्य को जोड़ें तो हमारी सरकार 50 साल तक रहेगी। फिर कौन सोच सकता है कि कोई भाजपा में जाएगा?"

उन्होंने आरोप लगाया कि यह भाजपा की जानबूझकर की गई कोशिश है ताकि सरकार का काम बाधित हो सके। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। हमारी सरकार पांच साल मजबूती से कार्य करेगी।

बिहार के मुसलमानों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, "बिहार में मुसलमानों ने गलत कदम उठाया और असदुद्दीन ओवैसी की भोली-भाली बातों में लोग फंस गए।" उल्लेखनीय है कि बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने छह सीटों पर जीत हासिल की है।

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के लिए उन्होंने महागठबंधन को भी जिम्मेदार ठहराया। इरफान ने कहा, "वहां अलायंस में चूक हुई। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री घोषित कर दिए गए, लेकिन मुसलमानों को कुछ नहीं दिया, यहां तक कि 'मुस्लिम' शब्द की जगह भी 'अल्पसंख्यक' कहा गया।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं झारखंड के मुसलमानों को धन्यवाद देता हूं कि वे पूरी तरह सचेत हैं। वे फुरकान अंसारी और मुझ पर भरोसा करते हैं और एकजुट होकर भाजपा को हराते हैं।"

इससे पहले, इरफान ने सरकार में सब कुछ ठीक होने के सवाल पर राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "सब ठीक है। भाजपा ने सिर्फ नैरेटिव सेट करने की कोशिश की थी ताकि सरकार बदनाम हो और जनता गुमराह हो। हमारे मुख्यमंत्री बेहतरीन हैं, हमारे नेता सभ्य और सादगीपूर्ण हैं। भाजपा ने झारखंड की छवि को अन्य राज्यों में खराब किया। लेकिन आदिवासी कभी झुकता नहीं है। हम न झुकेंगे, न रुकेंगे।"

संपादकीय दृष्टिकोण

विशेषकर जब बात भाजपा की हो।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इरफान अंसारी ने क्या कहा?
इरफान अंसारी ने जेएमएम-एनडीए गठजोड़ की अटकलों को खारिज करते हुए इसे भाजपा की सुनियोजित साजिश बताया।
क्या यह बयान राजनीतिक स्थिति को प्रभावित करेगा?
हाँ, यह बयान झारखंड की राजनीतिक स्थिति में हलचल पैदा कर सकता है, खासकर भाजपा के खिलाफ।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले