26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मंत्री जयवीर सिंह ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अखंड पाठ कर बिहार चुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मंत्री जयवीर सिंह ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अखंड पाठ कर बिहार चुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया?

सारांश

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर लखनऊ के नया हनुमान मंदिर में अखंड पाठ कराया। इस दौरान उन्होंने बिहार चुनाव में एनडीए की जीत का विश्वास व्यक्त किया। जानिए उनके दावों की हकीकत क्या है।

मुख्य बातें

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में अखंड पाठ का महत्व।
जयवीर सिंह का एनडीए के बारे में सकारात्मक दृष्टिकोण।
बिहार चुनाव में पीएम मोदी का प्रभाव।
अयोध्या का विकास और राम मंदिर का निर्माण।
राहुल गांधी पर जयवीर सिंह की प्रतिक्रिया।

लखनऊ, 7 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर लखनऊ के अलीगंज-कपूरथला में स्थित नया हनुमान मंदिर में अखंड पाठ का आयोजन किया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बिहार चुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया।

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, "एनडीए विकास के मुद्दे पर जीतने वाली है। एनडीए सरकार बना रही है और बिहार में पीएम मोदी का मैजिक चलने वाला है।"

उन्होंने मैटराइज-राष्ट्र प्रेस ओपिनियन पोल पर कहा, "हम सरकार बना रहे हैं। एनडीए 150-160 सीटें जीतने वाली है। बिहार में एनडीए की एकजुटता से विपक्ष हार जाएगा। योगी सरकार की तर्ज पर बिहार भी विकास पथ पर चलेगा।"

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेशी दौरे और भारत के लोकतंत्र पर दिए हालिया बयान पर जयवीर सिंह ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चुनावी जंग से भाग रहे हैं, विदेश में राष्ट्र के खिलाफ बयान देते हैं।

उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। लखीमपुर खीरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई हो रही है, दोषी को सजा मिलेगी।

मंत्री ने अयोध्या में केंद्रीय वित्त मंत्री के आगमन पर कहा, "यह विकास और सांस्कृतिक उत्थान का प्रतीक है। अयोध्या अब विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बन रही है, जहां राम मंदिर और नए हवाई अड्डे ने पर्यटन को बढ़ावा दिया है। सरकार अयोध्या को वैश्विक धरोहर के रूप में विकसित कर रही है।"

मंत्री ने कहा, "उन्होंने गुजरात से केंद्र तक अथक सेवा की, जिससे भारत विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर है।"

बता दें कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा राज्यसभा सांसद बृजलाल, ओपी श्रीवास्तव और महावीर हनुमान मंदिर के सचिव राजेश पांडेय भी मौजूद रहे।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन वास्तविकता क्या है, यह चुनाव परिणामों से ही स्पष्ट होगा।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महर्षि वाल्मीकि जयंती कब मनाई जाती है?
महर्षि वाल्मीकि जयंती हर वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है।
अखंड पाठ का क्या महत्व है?
अखंड पाठ धार्मिक आस्था और भक्ति का प्रतीक है, जो भक्तों को एकजुट करने का कार्य करता है।
बिहार चुनाव में एनडीए की स्थिति क्या है?
एनडीए को बिहार चुनाव में मजबूत स्थिति में माना जा रहा है, लेकिन परिणाम चुनाव के बाद ही स्पष्ट होंगे।
अयोध्या का विकास कैसे हो रहा है?
अयोध्या में राम मंदिर और नए हवाई अड्डे के निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है।
राहुल गांधी के बयानों पर मंत्री जयवीर सिंह का क्या कहना है?
मंत्री जयवीर सिंह ने राहुल गांधी के विदेशी दौरे और बयानों की आलोचना की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले