8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी? : मंत्री जयवीर सिंह

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी? : मंत्री जयवीर सिंह

सारांश

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने आगामी दीपोत्सव की भव्य तैयारियों के साथ-साथ बिहार में एनडीए की संभावित जीत के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने विपक्षी नेताओं की आलोचना की और सरकार की योजनाओं का जिक्र किया। जानें उनकी महत्वपूर्ण बातें और बिहार की राजनीति का हाल।

मुख्य बातें

दीपोत्सव में नए कीर्तिमान स्थापित करने की योजना है।
मंत्री जयवीर सिंह ने बिहार में एनडीए की जीत का भरोसा जताया।
राहुल गांधी पर कड़ी टिप्पणी की गई।
प्रदेश सरकार ने कफ सिरप प्रकरण में कड़ी कार्रवाई की बात की।
समाज में भेदभाव नहीं होने की बात की गई।

लखनऊ, 6 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि इस बार प्रदेश में दीपोत्सव के लिए कैसी तैयारियां की जा रही हैं।

उन्होंने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि इस बार भगवान राम की पावन भूमि अयोध्या में दीपोत्सव को मनाने का काम सरकार भव्यता, दिव्यता और अलौकिकता से कर रही है। हम हर साल दीपोत्सव में अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हैं। इस बार भी हम अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ेंगे। दीपकों की संख्या को लेकर, सरयू तट पर आरती करने के कीर्तिमान को लेकर, इन सभी मामलों में हम नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

उन्होंने कहा कि सुबह में होने वाली शोभा यात्रा को लेकर भी हमने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इसमें हमें अपेक्षित परिणाम मिलेंगे। इस बार हम कई प्रकार के सुधारात्मक कदम उठाने के बाद विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां देने जा रहे हैं। इस बार लोगों को एक अद्भुत अनुभव अर्जित होगा।

उन्होंने रायबरेली में दलित युवक की हत्या में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री जयवीर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर कहा कि वो विपक्ष के नेता हैं। जिस तरह से वो राष्ट्र का अपमान कर रहे हैं, उसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। यह देश की जनता तय करेगी कि राहुल गांधी क्या हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में सबसे पुरानी लोकतांत्रिक व्यवस्था है। जहां पर लोकतांत्रिक तरीके से सबकुछ किया जाता है। विपक्ष के लोग सरकार की खामियों को जनता के सामने रखते हैं। विपक्षी दल सरकार को सुझाव भी देते हैं। ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि हमारे देश में विपक्ष के नेता विदेशी जमीन पर राष्ट्र का अपमान कर रहे हैं।

उन्होंने कफ सिरप प्रकरण को लेकर कहा कि यूपी सरकार ने इसे बैन भी कर दिया है। जांच के आदेश भी दिए हैं। अब मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। प्रदेश सरकार सुनिश्चित करने में जुटी है कि किसी भी प्रकार की अवैध दवा की बिक्री या निर्माण नहीं हो।

उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने जा रही है। हम प्रदेश में जीत का परचम लहराएंगे। जनता का भरोसा हम पर कायम है। हमारी सरकार किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करती है। हम ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक हमारी सरकार की तरफ से जितनी भी जन-कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं, उसका सर्वाधिक फायदा प्रदेश में मुस्लिम समुदाय के लोगों को मिला है। हम लोग कानून के अंतर्गत सभी धर्मों के लोगों को अपने धर्म का पालन करने की इजाजत देते हैं। लेकिन, किसी को भी धर्म की आड़ में बदमाशी करने की इजाजत नहीं देते हैं।

उन्होंने एसआईआर को लेकर कहा कि कांग्रेस वैसे तो खुद यह मांग लंबे समय से कर रही थी कि फर्जी मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएं। जब आयोग ने कदम बढ़ाए तो कांग्रेस के लोग ‘वोट चोरी’ का राग अलाप रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि बिहार में एनडीए की संभावित जीत और उत्तर प्रदेश में दीपोत्सव की तैयारियां, दोनों ही राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। इन घटनाओं का असर न केवल राज्य बल्कि पूरे देश की राजनीति पर होगा।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दीपोत्सव के लिए इस बार क्या विशेष तैयारी की जा रही है?
इस बार दीपोत्सव को भव्यता, दिव्यता और अलौकिकता के साथ मनाने की योजना है, जिसमें नए कीर्तिमान स्थापित किए जाएंगे।
क्या बिहार में एनडीए की सरकार फिर से बनेगी?
मंत्री जयवीर सिंह का विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनेगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में मंत्री का क्या कहना है?
जयवीर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और उनके द्वारा राष्ट्र का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले