27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काटा और तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काटा और तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाई?

सारांश

झारखंड कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर रांची प्रेस क्लब में उनकी तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाई। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने केक काटा और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता जताई। जानिए इस आयोजन में और क्या हुआ!

मुख्य बातें

सामाजिक न्याय के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता।
राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी का संगठन मजबूत करने का संकल्प।
झारखंड सरकार के मंत्रियों और नेताओं की मौजूदगी।
तस्वीरों की प्रदर्शनी से राहुल गांधी के योगदान को उजागर करना।
2025 को 'संगठन सृजन वर्ष' के रूप में मनाने का निर्णय।

रांची, 19 जून (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के राष्ट्रीय नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को रांची प्रेस क्लब में उनकी तस्वीरों की प्रदर्शनी आयोजित की। ये सभी तस्वीरें राहुल गांधी की झारखंड की यात्राओं और विभिन्न अवसरों की हैं।

इस खास मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने एक साथ केक काटा और संकल्प लिया कि वे सामाजिक न्याय का राहुल गांधी का संदेश हर व्यक्ति तक पहुंचाएंगे।

राजू ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस सामाजिक समानता और न्याय की लड़ाई को पूरे देश में फैलाया है, उसमें हमें सभी को दिल से शामिल होना चाहिए। यही उनके जन्मदिन का सबसे बेहतरीन उपहार होगा। राहुल गांधी ने संविधान की मूल भावना और मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाई है। हम उनकी आवाज में अपनी आवाज मिलाकर इस अभियान को और तेज करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर हम संकल्प लेते हैं कि वर्ष 2025 को 'संगठन सृजन वर्ष' के रूप में मनाएंगे और झारखंड में प्रत्येक गांव और गली तक कांग्रेस के संगठन को मजबूत करेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सामाजिक न्याय, समानता और गरिमा की लड़ाई में आपके साथ मजबूती से खड़े हैं। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपकी प्रतिबद्धता और शांतिप्रेम का संदेश फैलाने का आपका संकल्प प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व मंत्री रामेश्वर उराव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की सहित झारखंड कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि समाज के लिए भी महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल गांधी का जन्मदिन कब मनाया गया?
राहुल गांधी का जन्मदिन 19 जून को मनाया गया।
इस अवसर पर कौन-कौन से नेताओं ने भाग लिया?
इस अवसर पर झारखंड सरकार की मंत्री, पूर्व मंत्री और कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित थे।
प्रदर्शनी में क्या दिखाया गया?
प्रदर्शनी में राहुल गांधी की झारखंड यात्राओं और अन्य अवसरों की तस्वीरें लगाई गई थीं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले