झारखंड के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना से मिला नया जीवन, पीएम मोदी को धन्यवाद
सारांश
Key Takeaways
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है।
- किसान अब बिना कर्ज के खेती कर पा रहे हैं।
- इस योजना ने खेती में सहूलियत प्रदान की है।
- प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की सराहना की जा रही है।
- किसान अब समय पर खाद और बीज खरीद पा रहे हैं।
साहिबगंज, 14 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड में पीएम किसान सम्मान निधि योजना ने किसानों को सम्मान प्रदान किया है। साहिबगंज के मिर्जाचौकी निवासी किसान अमित सिंह और अरुण ठाकुर ने इस योजना के लाभों के बारे में राष्ट्र प्रेस से साझा किया। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए यह योजना शुरू की है। इस सम्मान राशि के मिलने से खेती-बाड़ी में उन्हें काफी सहूलियत मिली है।
किसानों ने कहा कि अब वे समय पर खाद और बीज खरीदकर फसलें उगा रहे हैं। पहले पैसों की कमी के कारण खेती करना मुश्किल था और उन्हें दूसरों से कर्ज लेना पड़ता था। परंतु अब यह राशि सीधे उनके खाते में आती है, जिससे बिचौलियों से राहत मिली है।
किसान अरुण ठाकुर ने बताया कि पहले उन्हें खेती के लिए कर्ज लेना पड़ता था, लेकिन अब पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सीधे बैंक खाते में राशि आती है। उन्होंने इस योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी योजना है। उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि अगर किसानों के खाते में पैसे आते रहे तो खेती का काम चलता रहेगा।
किसान अमित सिंह ने कहा कि इस सरकार में किसानों के लिए कई योजनाएं आई हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को काफी मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि पहले और अब में बहुत फर्क आया है। सरकार किसानों के लिए एक से एक योजना ला रही है। इस योजना से बीज और खाद खरीदने में सहूलियत मिलती है। पीएम मोदी हमेशा अंतिम व्यक्ति के लिए सोचते हैं, उनकी प्रशंसा कम है। उन्होंने कहा कि पीएम को धन्यवाद और ऐसी योजनाएं आगे भी लाने की अपील की।