2 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड में बारिश ने मचाई तबाही? 10 लोगों की मौत, 25 घायल, कई पुल बहे, रेस्क्यू में एनडीआरएफ उतरी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड में बारिश ने मचाई तबाही? 10 लोगों की मौत, 25 घायल, कई पुल बहे, रेस्क्यू में एनडीआरएफ उतरी

सारांश

झारखंड में पिछले 48 घंटों से हो रही बारिश ने तबाही मचाई है, जिससे 10 लोगों की मौत और 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। एनडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। जानिए इस प्राकृतिक आपदा में क्या-क्या हुआ!

मुख्य बातें

झारखंड में लगातार बारिश से तबाही मची है।
10 लोगों की मौत हो चुकी है।
एनडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।
राज्य सरकार ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं।
कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

रांची, 19 जून (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के विभिन्न इलाकों में पिछले 48 घंटों से हो रही लगातार बारिश के कारण विभिन्न घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की जान चली गई है।

रांची, हजारीबाग, रामगढ़, जमशेदपुर, चतरा, सिमडेगा जैसे शहरों में सड़कें पानी में डूब गई हैं। पुलों का बहना, मकानों का गिरना, कुओं का धंसना, वज्रपात और सड़क हादसों जैसी 20 से अधिक घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई स्थानों पर पानी की तेज धार में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की टीमें भेजी गई हैं।

राज्य सरकार ने बुधवार को रांची, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी और गुमला जिले में रेड अलर्ट और रामगढ़, कोडरमा, चतरा, पलामू और गढ़वा में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था। इन जिलों में अधिकतर नदियां उफान पर हैं और कुछ स्थानों पर बाढ़

रांची सहित कई जिलों में स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड के सोमर बाजार मोहल्ले में एक अर्धनिर्मित कुएं की मिट्टी अचानक धंसने से वहां खेल रहे दो बच्चे अंदर समा गए। उन्हें बचाने के लिए एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन ने 22 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन गुरुवार दोपहर जब दोनों बच्चों को निकाला गया तो उनकी सांसें थम चुकी थीं। मृत बच्चों के नाम अमित हुन्नी पूर्ति और आशीष टोपनो हैं।

खूंटी जिला अंतर्गत तोरपा थाना क्षेत्र के डोड़मा गांव में गुरुवार को एक कच्ची दीवार के गिरने से वहां दबकर 19 वर्षीय युवक राजकुमार मांझी की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ, जब राजकुमार घर में कच्ची छत से गिर रहे पानी को बंद करने के लिए मरम्मत कर रहा था।

पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के चक्रधरपुर में बारिश के कारण एक मिट्टी का घर ढह गया, जिसमें दबने से एक महिला गुरुबारी दोंगो की जान चली गई और तीन बच्चे घायल हो गए। रांची जिले के तमाड़ में भी घर गिरने से छह साल की एक बच्ची की मौत हो गई है। खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में सोनपुर और डोरेया के बीच करकरी नदी पर बुधवार शाम जलस्तर बढ़ने के कारण निर्माणाधीन पुल पर छह मजदूर फंस गए हैं। ये मजदूर बुधवार रात पुल पर ही फंसे रहे। इन्हें सुरक्षित निकालने के लिए गुरुवार को एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के सपाही नदी के आसपास का क्षेत्र पानी में डूब गया है। यहां पानी में फंसे 25 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। सिमडेगा-खूंटी के बीच पेलोल गांव में बनई नदी पर पुल बारिश के कारण ध्वस्त हो गया है। इसके कारण सिमडेगा के रास्ते ओडिशा का संपर्क भंग हो गया है। टूटे पुल पर एक ट्रक भी फंस गया है।

लातेहार के बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में तेतरियाखांड कोलियरी में एक ट्रक पानी के साथ बहकर नदी में जा गिरा। जमशेदपुर में टाटा-रांची मुख्य मार्ग पर पारडीह काली मंदिर के पास से गुजरने वाला बोड़ाम-पटमदा मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। रामगढ़ के रजरप्पा में भारी बारिश से भैरवी नदी में उफान के कारण कई दुकानें डूब गई हैं।

हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में पानी भरी सड़क पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 10 लोग घायल हुए। इसके पहले बुधवार को जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो में तीन सड़क हादसों में पांच लोगों की जान चली गई थी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

झारखंड में बारिश से कितने लोग प्रभावित हुए हैं?
झारखंड में बारिश के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत और 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
क्या एनडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है?
हाँ, एनडीआरएफ ने कई स्थानों पर फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है।
राज्य सरकार ने क्या कदम उठाए हैं?
राज्य सरकार ने विभिन्न जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं।
क्या स्कूल बंद किए गए हैं?
हाँ, रांची और अन्य कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
क्या बाढ़ की स्थिति है?
कुछ स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है और नदियां उफान पर हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले