3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जासूसी के आरोप में जेल में बंद यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की बेल मिलेगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जासूसी के आरोप में जेल में बंद यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की बेल मिलेगी?

सारांश

ज्योति मल्होत्रा, एक यूट्यूबर, जासूसी के आरोप में जेल में हैं। उनकी बेल याचिका पर सुनवाई आज होगी। क्या कोर्ट उन्हें राहत देगा? जानिए इस मामले की गहराईयों में।

मुख्य बातें

ज्योति मल्होत्रा पर जासूसी के गंभीर आरोप लगे हैं।
हिसार पुलिस ने उनकी बेल याचिका का विरोध किया है।
अदालत ने ज्योति को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है।

हिसार, 2 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। जासूसी के आरोप में जेल में बंद यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की डिफॉल्ट बेल याचिका पर मंगलवार को हिसार की अदालत अपना फैसला सुनाएगी। सोमवार को हुई सुनवाई में हिसार पुलिस ने कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखते हुए जमानत का विरोध किया था।

हिसार पुलिस ने अदालत को बताया कि ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ पहले से ही दो अन्य मामले दर्ज हैं। इसी आधार पर पुलिस ने उनकी जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी को बेल पर रिहा करना जांच और न्यायिक प्रक्रिया के लिए ठीक नहीं होगा।

अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ज्योति मल्होत्रा को व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।

इससे पहले, यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ हरियाणा पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने हिसार की अदालत में 2,500 पन्ने की चार्जशीट दाखिल की थी। ज्योति पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। चार्जशीट में दावा किया गया है कि उसके खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं।

पुलिस ने 16 मई को जासूसी के शक में ज्योति को गिरफ्तार किया था। पुलिस की मानें तो वह लंबे समय से पाकिस्तानी एजेंटों को गोपनीय जानकारी दे रही थी और उनके साथ लगातार संपर्क में थी।

पुलिस का कहना है कि शुरुआत में एक सामान्य यूट्यूबर की तरह ज्योति ने व्लॉग और वीडियो बनाए। लेकिन, पाकिस्तान यात्रा के दौरान खुफिया एजेंटों से वह मिली। ज्योति के फोन की जांच में पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी एहसान-उर-रहीम दानिश अली के साथ उनकी बातचीत के सबूत मिले। चार्जशीट में उनके आईएसआई एजेंटों शाकिर, हसन अली और नासिर ढिल्लन से भी संबंधों का जिक्र है।

पुलिस के अनुसार, ज्योति ने 2023 में दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग का दौरा किया था, जहां उसकी मुलाकात दानिश से हुई। उस पर भारत की संवेदनशील जानकारी साझा करने और पाकिस्तान को सोशल मीडिया पर सकारात्मक दिखाने का आरोप है।

दानिश को भारत सरकार ने 13 मई को अवांछित व्यक्ति घोषित कर देश से निकाल दिया था।

जांच में पता चला कि ज्योति का एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के साथ नजदीकी रिश्ता था और वह उसके साथ इंडोनेशिया के बाली भी गई थीं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह हमारे देश की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। हमें इस मामले में पूरी पारदर्शिता और न्यायिक प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि कोई भी आरोपी बिना उचित सबूत के दंडित न हो।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ज्योति मल्होत्रा पर जासूसी का आरोप क्यों है?
ज्योति पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तानी एजेंटों को गोपनीय जानकारी दी और उनसे संपर्क में थीं।
क्या ज्योति मल्होत्रा की बेल याचिका मंजूर होगी?
इसका फैसला मंगलवार को अदालत द्वारा किया जाएगा।
ज्योति के खिलाफ कितने मामले दर्ज हैं?
ज्योति के खिलाफ पहले से दो अन्य मामले भी दर्ज हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले