चैत्र नवरात्रि: कालकाजी मंदिर में भक्तों के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम

Click to start listening
चैत्र नवरात्रि: कालकाजी मंदिर में भक्तों के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम

सारांश

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर कालकाजी मंदिर में भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। तीन एंट्री और चार एग्जिट पॉइंट की व्यवस्था से दर्शन में आसानी होगी। जानिए पूरी जानकारी।

Key Takeaways

  • चैत्र नवरात्रि का पर्व 19 मार्च से शुरू होगा।
  • कालकाजी मंदिर में तीन एंट्री और चार एग्जिट पॉइंट की व्यवस्था।
  • 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
  • वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए अलग एंट्री की व्यवस्था।
  • भीड़ प्रबंधन के लिए वॉलंटियर्स की तैनाती।

नई दिल्ली, 18 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चैत्र नवरात्रि का पर्व गुरुवार, 19 मार्च से प्रारंभ होने जा रहा है। दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के महासचिव सिद्धार्थ भारद्वाज ने बताया कि नवरात्रि के दौरान भक्तों के लिए तीन मुख्य एंट्री पॉइंट और चार एग्जिट पॉइंट बनाए गए हैं। इससे भीड़ प्रबंधन में सहूलियत होगी और दर्शन करना आसान रहेगा।

कालकाजी मंदिर में नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी के दर्शन हेतु आते हैं। इस बार मंदिर प्रशासन ने भीड़ को व्यवस्थित रखने और सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए हैं।

मुख्य एंट्री पॉइंट में पहला लोटस टेंपल की तरफ, दूसरा राम प्याऊ और तीसरा मोदी मिल यानी ओखला की तरफ होगा। इसके अतिरिक्त, वीआईपी एंट्री भी राम प्याऊ पार्किंग की ओर बनाई गई है, ताकि वीआईपी श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई न हो। वहीं, एग्जिट पॉइंट चार हैं, जिनमें राम प्याऊ, लोटस टेंपल, ओखला साइड और महंत परिसर (स्वामीनाथ महंत द्वार) शामिल हैं।

महासचिव सिद्धार्थ भारद्वाज ने बताया कि इस बार भक्त जहां से एंट्री करेंगे, वहीं से वे एग्जिट भी कर सकेंगे। इससे भीड़ का दबाव कम होगा और व्यवस्था सुचारू रहेगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हर एंट्री-एग्जिट और महत्वपूर्ण पॉइंट पर सीसीटीवी की निगरानी होगी। एक अलग मॉनिटरिंग रूम भी बनाया गया है, जहां लगातार नजर रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस, अर्द्धसैनिक बल और मंदिर के 400 से 500 वॉलंटियर्स के साथ पर्सनल मार्शल भी तैनात रहेंगे। हर पॉइंट पर 3-4 लोग खड़े रहेंगे, जो श्रद्धालुओं को कतार में धीरे-धीरे आगे बढ़ाएंगे।

महासचिव ने कहा, “हमारा सिस्टम ऐसा है कि 50 लोगों को रोककर आगे भेजेंगे, फिर अगले 50 को। आगे से मैसेज आएगा कि पहले वाले सुरक्षित पहुंच गए, तब पीछे से भेजेंगे। इससे कंट्रोल बना रहेगा और सभी को आराम से दर्शन होंगे। पुलिसकर्मी एंट्री-एग्जिट, चेकिंग पॉइंट्स और हर महत्वपूर्ण जगह पर मौजूद रहेंगे। वॉलंटियर्स भीड़ प्रबंधन में मदद करेंगे।”

Point of View

बल्कि भीड़ को भी प्रबंधित करने में मदद करते हैं।
NationPress
19/03/2026

Frequently Asked Questions

चैत्र नवरात्रि कब से शुरू हो रही है?
चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रही है।
कालकाजी मंदिर में एंट्री और एग्जिट पॉइंट कितने हैं?
कालकाजी मंदिर में तीन एंट्री पॉइंट और चार एग्जिट पॉइंट बनाए गए हैं।
क्या सुरक्षा के लिए कोई विशेष इंतजाम किए गए हैं?
हां, मंदिर में 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और वॉलंटियर्स भी तैनात रहेंगे।
वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए क्या व्यवस्था है?
वीआईपी एंट्री राम प्याऊ पार्किंग की तरफ से अलग से बनाई गई है।
भीड़ प्रबंधन कैसे किया जाएगा?
50 लोगों को रोककर आगे भेजा जाएगा, जिससे भीड़ का दबाव कम होगा।
Nation Press