क्या बिहार की महिलाओं को सरकार सम्मान नहीं दे रही है? : प्रियंका गांधी
सारांश
मुख्य बातें
पटना, 26 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम 'शक्ति पंचायत' में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की महिलाएं पूरे समाज का बोझ उठा रही हैं, लेकिन सरकार उन्हें नजरअंदाज कर रही है।
उन्होंने बिहार सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब चुनाव पास हैं तभी इन्हें 10 हजार रुपए देने की योजना याद आई।
प्रियंका गांधी ने प्रश्न उठाते हुए कहा कि यह सरकार 20 साल
महिलाओं से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि हमें लोगों की नियत को देखना होगा, तभी निर्णय लेना होगा। उन्हें पता है कि आप लोगों के समर्थन के बिना सरकार नहीं बना पाएंगे।
प्रियंका गांधी ने महिलाओं से अपील की कि वे अपनी शक्ति और सम्मान को पहचानें। उन्होंने कहा कि यहाँ रोजगार के साधन नहीं हैं और कई पुरुष काम के कारण बाहर रहते हैं, जबकि महिलाएं गांव में रहकर काम करने पर मजबूर हैं।
कार्यक्रम में प्रियंका गांधी ने कहा, "आप अपनी शक्ति को नहीं पहचानती हैं, लेकिन पार्टियां आपकी शक्ति को समझ रही हैं। इसलिए आपको चुनाव से पहले पैसे दिए जा रहे हैं। हम सभी के संघर्ष अलग हैं।"
उन्होंने आश्वासन दिया कि हम आपके सम्मान के लिए कार्य करेंगे। बिहार में महिलाओं को 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा और तीन से पांच डिसमिल जमीन दी जाएगी, जो महिलाओं के नाम पर होगी।
उन्होंने कहा कि चुनाव के समय 10 हजार रुपए देने वालों को सबक सिखाना होगा। भाजपा और नीतीश कुमार की सरकार महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकती है। इस सरकार को बदलना होगा। महागठबंधन ने बिहार की सभी महिलाओं के लिए प्रति महीने 2,500 रुपए देने का निर्णय लिया है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कार्यक्रम में बिहार की आशा, आंगनवाड़ी, किसान, मजदूर एवं अन्य व्यवसायों से जुड़ी महिलाओं के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि इंडिया गठबंधन की सरकार उनकी समस्याओं का व्यापक समाधान पेश करेगी।