27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राहुल गांधी हार के हिस्ट्रीशीटर कहलाएंगे? मुख्तार अब्बास नकवी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राहुल गांधी हार के हिस्ट्रीशीटर कहलाएंगे? मुख्तार अब्बास नकवी

सारांश

मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनकी हार की हैट्रिक बन चुकी है। क्या राहुल गांधी सच में हार के हिस्ट्रीशीटर कहलाएंगे? जानें इस बहस में क्या है सच्चाई!

मुख्य बातें

मुख्तार अब्बास नकवी का राहुल गांधी पर हमला राहुल गांधी की हार की हैट्रिक का जिक्र दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव परिणाम का महत्व जनादेश का अपमान करने का आरोप युवाओं का विश्वास दिखाता चुनाव परिणाम

लखनऊ, 19 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि वे लगातार जनता के जनादेश का अपमान कर रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा, "एक भ्रष्ट लॉबी जनादेश को बार-बार अपमानित करने का प्रयास कर रही है। यदि यही स्थिति रही, तो उनकी हार की हैट्रिक बन चुकी है, और आगे वे हार के हिस्ट्रीशीटर कहलाएंगे।"

राष्ट्र प्रेस से बातचीत में भाजपा नेता ने राहुल गांधी के जेन-जी वाले पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा प्रस्तुत हाइड्रोजन बम का शो पूरी तरह से विफल साबित हुआ है। राहुल गांधी जनादेश के बारे में भ्रम फैला रहे हैं, लेकिन इससे उन्हें कोई लाभ नहीं होगा। वास्तव में, वे अपनी कुंठा में फंसे रहेंगे और बुरी तरह असफल होंगे।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि देश के युवा, छात्र और जेन-जी संविधान की रक्षा करेंगे, लोकतंत्र की सुरक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा। जय हिंद!

सैम पित्रोदा के बयान पर तंज कसते हुए भाजपा नेता ने कहा कि गुरु नंबरी, चेला दस नंबरी है, और यह स्पष्ट है कि वे किसके गुरु हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी ठगने की चाल को देश की जनता बार-बार नकार रही है।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में एबीवीपी की जीत को भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि देश का मूड और माहौल हर जगह स्पष्ट है। चाहे छात्र संघ का चुनाव हो या लोकसभा या अन्य चुनाव, हर जगह लोगों का विश्वास दिखाई दे रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का परिणाम इसका सटीक उदाहरण है। यह परिणाम दर्शाता है कि युवाओं का विश्वास किस दिशा में है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जनता का जनादेश ही सबसे बड़ा निर्णायक होता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी पर क्या आरोप लगाए?
मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे बार-बार जनता के जनादेश का अपमान कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर क्या कहा?
राहुल गांधी ने लिखा कि देश के युवा और छात्र संविधान की रक्षा करेंगे और लोकतंत्र की सुरक्षा करेंगे।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में क्या हुआ?
भाजपा नेता ने एबीवीपी की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से जोड़ा और इसे युवाओं के विश्वास का प्रतीक बताया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले