19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ली छ्यांग ने दक्षिण अफ्रीका के उप राष्ट्रपति से मुलाकात की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ली छ्यांग ने दक्षिण अफ्रीका के उप राष्ट्रपति से मुलाकात की?

सारांश

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति से मुलाकात की, जिसमें दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस मुलाकात के दौरान, ऊर्जा, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर खास जोर दिया गया। जानें इस महत्वपूर्ण बैठक के मुख्य बिंदु और भविष्य की योजनाएं!

मुख्य बातें

चीन और दक्षिण अफ्रीका के बीच गहरी मित्रता है।
दोनों देशों के बीच सामान विकास की आर्थिक साझेदारी पर चर्चा हुई।
नवीन ऊर्जा और डिजिटल अर्थव्यवस्था में सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया गया।
दक्षिण अफ्रीका ने जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया।
दोनों देशों के बीच सर्वांगीण रणनीतिक सहयोग को बढ़ाने के लिए तत्परता।

बीजिंग, २४ नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। स्थानीय समयानुसार २३ नवंबर को चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने जोहांस्बर्ग में दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति पॉल मशेटाइल से मुलाकात की।

ली छ्यांग ने कहा कि चीन और दक्षिण अफ्रीका के बीच गहरी मित्रता है। दोनों देश अच्छे दोस्त और भाई हैं। चीन दक्षिण अफ्रीका के साथ दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के रणनीतिक मार्गदर्शन में पारस्परिक राजनीतिक विश्वास को मजबूत करने, पारस्परिक समर्थन को प्रगाढ़ करने और पारस्परिक सहयोग को गहराने के लिए तत्पर है ताकि नए युग में चीन-दक्षिण अफ्रीका सर्वांगीण रणनीतिक सहयोग साझेदारी को बढ़ाने में अधिक उपलब्धियां प्राप्त की जा सकें।

ली छ्यांग ने कहा कि चीन दक्षिण अफ्रीका के साथ जुड़ाव बढ़ाकर समान विकास की आर्थिक साझेदारी संधि पर सलाह-मशविरा कर हस्ताक्षर करने को तैयार है ताकि अधिक श्रेष्ठ दक्षिण अफ्रीकी वस्तुएं चीनी बाजार में प्रवेश कर सकें। चीन अधिक चीनी उद्यमों को दक्षिण अफ्रीका में निवेश करने के लिए प्रेरित करता है। चीन दक्षिण अफ्रीका के साथ नवीन ऊर्जा, मोटर गाड़ी, चिकित्सा, डिजिटल अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने के प्रति उत्सुक है।

ली छ्यांग ने कहा कि दोनों पक्षों को बहुपक्षीय समन्वय और सहयोग को मजबूत करके व्यापक वैश्विक दक्षिण देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को अधिक न्यायपूर्ण और युक्तियुक्त दिशा में बढ़ाना चाहिए।

मशेटाइल ने चीन द्वारा दक्षिण अफ्रीका में जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए दिए गए समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया।

दक्षिण अफ्रीका नए युग में दोनों देशों की सर्वांगीण रणनीतिक सहयोग साझेदारी को गहराने के लिए तत्पर है। दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत चार वैश्विक पहलों की भूरि-भूरि प्रशंसा करता है और चीन के साथ बहुपक्षीय समन्वय को घनिष्ठ करने के लिए तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह बैठक चीन और दक्षिण अफ्रीका के बीच सहयोग को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। दोनों देशों के बीच की मित्रता और रणनीतिक साझेदारी नए युग की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होगी।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ली छ्यांग और पॉल मशेटाइल की मुलाकात का उद्देश्य क्या था?
इस मुलाकात का उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना था।
दक्षिण अफ्रीका और चीन के बीच किस प्रकार के सहयोग की चर्चा हुई?
नवीन ऊर्जा, मोटर गाड़ी, चिकित्सा, डिजिटल अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे में सहयोग की चर्चा हुई।
ली छ्यांग ने किस प्रकार की आर्थिक साझेदारी पर चर्चा की?
ली छ्यांग ने समान विकास की आर्थिक साझेदारी संधि पर हस्ताक्षर करने की बात की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले