मध्य प्रदेश: दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिले एक करोड़ रुपए

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मध्य प्रदेश: दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिले एक करोड़ रुपए

सारांश

मध्य प्रदेश में हादसों में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत एक करोड़ रुपए की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई है। यह योजना पुलिस परिवारों को कठिन समय में महत्वपूर्ण सहारा दे रही है।

मुख्य बातें

पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत एक करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
यह योजना पुलिस परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा है।
दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों के परिजनों को आर्थिक सुरक्षा मिलती है।

भोपाल, 19 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश में दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए पुलिस सैलरी पैकेज योजना ने एक महत्वपूर्ण सहारा प्रदान किया है। इस योजना के तहत, इन पुलिसकर्मियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए की बीमा सहायता राशि प्राप्त हुई है।

मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण के लिए संचालित योजनाएं कठिन समय में पुलिस परिवारों के लिए एक मजबूत सहारा बन रही हैं। बड़वानी एवं मुरैना में हुए हादसों के बाद दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को भारतीय स्टेट बैंक की पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत एक-एक करोड़ रुपए की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई है।

बड़वानी में तैनात आरक्षक जयेश वर्मा का एक दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो जाने पर, उनके वेतन खाते से संबंधित पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत उनके नामांकित उत्तराधिकारी को दुर्घटनावश मृत्यु बीमा के रूप में एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दी गई।

पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा परिजनों को उक्त राशि का चेक सौंपा गया। इससे पहले, सागर जिले में हुई एक दुखद सड़क दुर्घटना में बीडीएस टीम के पुलिसकर्मियों के निधन के बाद मुरैना में आरक्षक प्रद्युम्न दीक्षित एवं आरक्षक अनिल कौरव के परिजनों को भी एसबीआई पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत एक-एक करोड़ रुपए की बीमा राशि प्रदान की गई।

पुलिस अधीक्षक मुरैना समीर सौरभ ने परिजनों को उक्त राशि के चेक सौंपे। यह जानकारी दी गई है कि मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस वेतन पैकेज खातों के माध्यम से कई वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें एक करोड़ रुपए का आकस्मिक मृत्यु बीमा, होम लोन पर विशेष ब्याज दरें, मुफ्त डेबिट कार्ड और बीमा परिवार के लिए अतिरिक्त आर्थिक सुरक्षा कवच शामिल हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो उन्हें कठिन समय में सहारा देगी।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पुलिस सैलरी पैकेज योजना क्या है?
यह योजना मध्य प्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
इस योजना के तहत कितनी सहायता राशि दी जाती है?
दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों को एक करोड़ रुपए की बीमा सहायता राशि दी जाती है।
पुलिसकर्मियों को और कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं?
इसके अंतर्गत आकस्मिक मृत्यु बीमा, होम लोन पर विशेष ब्याज दरें और मुफ्त डेबिट कार्ड जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं।
क्या इस योजना का लाभ सभी पुलिसकर्मियों को मिलता है?
हां, यह योजना सभी पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध है।
यह योजना कब से लागू है?
यह योजना मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा जारी की गई है, लेकिन विशेष तारीख का उल्लेख नहीं है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले