क्या आई-पैक पर ईडी की छापेमारी भाजपा के लिए काला दिन साबित होगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आई-पैक पर ईडी की छापेमारी भाजपा के लिए काला दिन साबित होगा?

सारांश

महुआ मोइत्रा ने भाजपा पर किए गए ईडी की छापेमारी के संदर्भ में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को आगामी चुनावों में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। क्या यह भाजपा के लिए एक काला दिन साबित होगा?

मुख्य बातें

महुआ मोइत्रा ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा।
भाजपा को आगामी चुनावों में कठिनाई हो सकती है।
राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

नई दिल्ली, 9 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। आई-पैक पर ईडी की छापेमारी को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मई महीने में जब भाजपा दस सीटों से भी नीचे आ जाएगी, तब इन लोगों के लिए सबसे काला दिन होगा।

महुआ मोइत्रा ने कहा, “ईडी हमारे घर में डकैती करने आई है। ईडी राजनीतिक जासूसी कर रही है और हमारी संपत्ति की राजनीतिक लूट कर रही है। आई-पैक को हर कोई जानता है कि वह क्या है। हमने उनके साथ अपनी चुनाव रणनीति और चुनाव कार्य के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।”

उन्होंने कहा कि पार्टी और चुनाव से जुड़ी सारी जानकारियां आई-पैक के ऑफिस में ही थीं। चुनाव से पहले और एसआईआर के बीच अचानक वे एक मामले को लेकर जाग गए और छापेमारी करने पहुंच गए। वहां हमारी पार्टी की व्यक्तिगत जानकारी थी। ममता बनर्जी हमारी नेता हैं, वह इसे बचाने के लिए आगे आईं। हम सबका हक है कि हम अपनी व्यक्तिगत जानकारी को बचाएं, वरना ईडी जानकारी लेकर भाजपा को दे देगी।

महुआ मोइत्रा ने भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश के सबसे फेल कानून मंत्री रहे हैं। वह कानून और गैरकानूनी को लेकर बात न करें।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने गुरुवार को बंगाल के हर ब्लॉक में विरोध प्रदर्शन किया। आज जमीनी स्तर पर प्रदर्शन किए गए हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस समय मार्च का नेतृत्व कर रही हैं।

महुआ मोइत्रा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस दिन भाजपा पश्चिम बंगाल में आई और 60 सीटें जीतीं, वह दिन बंगाल का काला दिन था। जिस दिन भाजपा बंगाल गई और जिस दिन रवींद्रनाथ ठाकुर और विवेकानंद को मान्यता नहीं दी गई, वह दिन बंगाल का काला दिन था। भाजपा बंगाल में जितने काले दिन लेकर आई है, अब और कुछ देखना बाकी है। अब वे लोग सबसे काला दिन तब देखेंगे, जब मई महीने में वे दस सीटों से भी नीचे आ जाएंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महुआ मोइत्रा ने ईडी की कार्रवाई पर क्या कहा?
महुआ मोइत्रा ने कहा कि ईडी राजनीतिक जासूसी कर रही है और भाजपा को इसका जवाब देने की आवश्यकता है।
भाजपा को किस प्रकार के परिणामों का सामना करना पड़ सकता है?
महुआ मोइत्रा का दावा है कि भाजपा आगामी चुनावों में गंभीर परिणाम भुगत सकती है और दस सीटों से नीचे आ सकती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले