क्या मैनपुरी में मंदिर में पूजा कर रही युवती पर युवक ने गोलियां चलाईं?

Click to start listening
क्या मैनपुरी में मंदिर में पूजा कर रही युवती पर युवक ने गोलियां चलाईं?

सारांश

मैनपुरी में एक युवती की पूजा करते समय गोली मारने की घटना ने सभी को चौंका दिया है। इस गंभीर मामले में युवती को चार गोलियां लगी हैं और उसे सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं।

Key Takeaways

युवती को चार गोलियां लगीं। आरोपी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई हैं। युवती को सैफई पीजीआई भेजा गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई।

मैनपुरी, 26 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवती को गोली मारने की घटना सामने आई है। युवती सुबह अपने घर से मंदिर के लिए निकली थी, जब उसे चार गोलियां लगाईं गईं। वर्तमान में युवती की स्थिति गंभीर है और उसे सैफई पीजीआई में रेफर किया गया है। मैनपुरी पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौथियाना में घटित हुई। युवती रानी मंदिर में पूजा करने गई थी। आरोप है कि मोहल्ले के निवासी युवक राहुल दिवाकर, जो कि रिवॉल्वर लेकर आया था, ने मंदिर के अंदर से दरवाजा बंद कर दिया और शिवलिंग की पूजा कर रही युवती पर गोलियां चला दीं।

राहुल ने युवती को चार गोलियां मारी। गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। यह भी बताया गया है कि आरोपी युवती से प्रेम करता था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। युवती की स्थिति गंभीर है। मैनपुरी सिटी के एएसपी अरुण कुमार ने कहा कि कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती को गोली लगी है। उसे गंभीर स्थिति में सैफई पीजीआई रेफर किया गया है।

एएसपी ने बताया, "प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि युवक और युवती के बीच बातचीत होती थी, किसी विवाद के चलते यह घटना हुई।"

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Point of View

यह दर्शाता है कि हमें अपने समाज में सुधार की आवश्यकता है। पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और इस मामले में सख्ती से निपटना चाहिए।
NationPress
30/04/2026

Frequently Asked Questions

इस घटना में युवती की स्थिति क्या है?
युवती की स्थिति गंभीर है और उसे सैफई पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं और उसे जल्दी पकड़ने का प्रयास कर रही है।
क्या युवती और आरोपी के बीच कोई संबंध था?
हां, आरोपी युवती से प्रेम करता था।
Nation Press