26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नए साल के पहले दिन सेंसेक्स सपाट बंद हुआ, ऑटो शेयरों में खरीदारी की गई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नए साल के पहले दिन सेंसेक्स सपाट बंद हुआ, ऑटो शेयरों में खरीदारी की गई?

सारांश

नए साल की शुरुआत के साथ भारतीय शेयर बाजार ने मिश्रित संकेत दिए। सेंसेक्स में मामूली गिरावट थी, लेकिन ऑटो और मेटल शेयरों में खरीदारी से बाजार में कुछ स्थिरता देखने को मिली। जानें इस दिन के महत्वपूर्ण आंकड़े और विश्लेषण।

मुख्य बातें

सेंसेक्स में मामूली कमजोरी के साथ बंद हुआ।
ऑटो और मेटल स्टॉक्स में खरीदारी देखने को मिली।
निफ्टी में हल्की बढ़त हुई।
विश्लेषकों का मानना है कि भविष्य में संभावनाएं हैं।
बाजार की स्थिति सतर्कता का संकेत देती है।

मुंबई, 1 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। नए साल के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार ने लगभग सपाट बंद होने का प्रदर्शन किया। इस दौरान, ऑटो, रियल्टी और मेटल स्टॉक्स में खरीदारी देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 32 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 85,188.60 पर और निफ्टी 16.95 अंक की हल्की बढ़त के साथ 26,146.55 पर बंद हुआ।

बाजार को ऊपर खींचने का कार्य ऑटो, रियल्टी और मेटल शेयरों ने किया। निफ्टी ऑटो 1.03 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 0.84 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

इसके अलावा, आईटी, कमोडिटीज, इन्फ्रा, एनर्जी, पीएसई और पीएसयू बैंक इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए।

दूसरी ओर, निफ्टी एफएमसीजी 3.17 प्रतिशत, निफ्टी कंजप्शन 0.43 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 0.40 प्रतिशत और निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स पैक में एनटीपीसी, इटरनल (जोमैटो), एमएंडएम, एलएंडटी, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक, टीसीएस, कोटक महिंद्रा, सन फार्मा, ट्रेंट और एचयूएल गेनर्स रहे। आईटीसी, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन और बजाज फिनसर्व लूजर्स रहे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन मिलाजुला रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 265.95 अंक या 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,750.45 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 9 अंक की मामूली गिरावट के साथ 17,704.90 पर बंद हुआ।

चॉइस ब्रोकिंग के रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार ने अपने पहले सत्र की शुरुआत सतर्क नोट के साथ की है। दिन के दौरान सूचकांकों में ऊपरी स्तरों पर कंसोलिडेशन देखने को मिला है। यदि निफ्टी आने वाले समय में 26,100 से 26,050 की रेंज में बना रहता है, तो यह 26,300 तक जा सकता है।

नए साल 2026 की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान के साथ की थी। इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क एनएसई निफ्टी और बीएसई सेंसेक्स में बढ़त देखने को मिली।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नए साल के पहले दिन सेंसेक्स में क्या बदलाव हुआ?
सेंसेक्स 32 अंक की मामूली गिरावट के साथ 85,188.60 पर बंद हुआ।
कोनसे सेक्टर्स में खरीदारी की गई?
ऑटो, रियल्टी और मेटल सेक्टर्स में खरीदारी देखी गई।
क्या निफ्टी में कोई बढ़त हुई?
हाँ, निफ्टी 16.95 अंक की हल्की बढ़त के साथ 26,146.55 पर बंद हुआ।
निवेशकों के लिए यह दिन कैसा रहा?
निवेशकों के लिए यह दिन सतर्कता का रहा, लेकिन कुछ सेक्टर्स में खरीदारी ने स्थितियों को बेहतर किया।
क्या भविष्य में बाजार में कोई संभावनाएं हैं?
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि निफ्टी 26,100 से 26,050 के बीच बना रहता है, तो यह 26,300 तक जा सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले