6 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नोएडा और फरीदकोट में शातिर बदमाश पकड़े गए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नोएडा और फरीदकोट में शातिर बदमाश पकड़े गए?

सारांश

नोएडा और फरीदकोट में पुलिस ने शातिर वाहन चोरों और दुकानदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नोएडा में 15 दोपहिया वाहनों के साथ दो चोर पकड़े गए, जबकि फरीदकोट में 8 लोगों के गिरोह का पर्दाफाश किया गया। जानें कैसे पुलिस ने इन अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

मुख्य बातें

नोएडा पुलिस ने 15 दोपहिया वाहन चोरों को पकड़ा।
फरीदकोट में 8 चोरों का गिरोह पकड़ा गया।
पुलिस की तत्परता ने कई चोरी की वारदातों को रोका।
आपराधिक रिकॉर्ड वाले आरोपियों को पहचानना आसान हुआ।
समाज में सुरक्षा का माहौल बनाने के लिए पुलिस निरंतर प्रयासरत है।

नई दिल्ली, 23 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। नोएडा पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। थाना फेज-1 की पुलिस ने रेकी कर दोपहिया वाहन चोरी करने वाले इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 15 दोपहिया वाहन (बाइक और स्कूटी) भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंटी और नसीम उर्फ कंचन के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी अत्यंत शातिर हैं और पहले भी कई बार वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। इनके खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में कुल 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इस मामले में डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने राष्ट्र प्रेस से कहा, "जनपद गौतमबुद्ध नगर में अपराधियों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। थाना फेज-1 की पुलिस ने बंटी और उसके साथी नसीम उर्फ कंचन को पकड़ा है। ये दोनों कॉलोनियों, सोसाइटी और कंपनियों के बाहर रेकी कर दोपहिया वाहनों की चोरी करते थे। एसएचओ और सर्विलांस टीम की मेहनत से इन्हें पकड़ा गया है और इनसे 15 गाड़ियां बरामद हुई हैं। इनके खिलाफ दर्जनों मुकदमे पहले से चल रहे हैं। आगे की जांच जारी है।"

दूसरी ओर, पंजाब के फरीदकोट में पुलिस ने एक बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लग्जरी गाड़ियों में चोरी और दुकानों में सेंध लगाने का काम करता था। इस गैंग के कुल 8 चोरों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी लुधियाना और फिरोजपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं।

इस गिरोह पर 26 से अधिक आपराधिक मुकदमे विभिन्न जिलों में चोरी, डकैती की तैयारी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत दर्ज हैं।

एसपी (स्थानीय) मनविंदर बीर सिंह ने कहा कि यह गिरोह पिछले दिनों फरीदकोट शहर में सक्रिय था, जहां उन्होंने दुकानों के शटर तोड़कर लाखों रुपए का सामान और नकदी चुराई थी।

19-20 अगस्त की रात चोरों ने सेठिया वाला मोहल्ला स्थित दो दुकानों (सेख फरीद मेडिकल स्टोर और गणपति प्रॉपर्टी एडवाइजर) को निशाना बनाया था। मेडिकल स्टोर से इन्वर्टर, बैटरी, डीवीआर, आईफोन और 35 हजार रुपए तथा प्रॉपर्टी ऑफिस से एक एलईडी टीवी और 15 हजार रुपए चोरी किए गए थे।

पुलिस ने तकनीकी और मानवीय जानकारी के आधार पर इन पर छापेमारी की और फरीदकोट की दाना मंडी से गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया, जब ये स्कॉर्पियो गाड़ी में किसी वारदात की योजना बना रहे थे।

आरोपियों से पूछताछ के बाद 3 और चोर, आकाश उर्फ राजू, अमरीक सिंह उर्फ अमेरिका, और लवप्रीत सिंह, को फरीदकोट-फिरोजपुर रोड के पास अबनूर कॉलेज के नजदीक पुल सुआ से इनोवा कार सहित गिरफ्तार किया गया।

अमरीक सिंह उर्फ अमेरिका, गिरोह को कबाड़ की गाड़ियां चोरी के लिए मुहैया कराता था और वारदात के बाद उन्हें वापस ले लेता था। उस पर पहले से ही चोरी के 5 मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने इस गिरोह के पास से 3 इन्वर्टर बैटरी, 1 इन्वर्टर, 1 एसी, स्टेबलाइजर, 2 एलईडी टीवी, 1 स्कॉर्पियो, 1 इनोवा और तेजधार हथियार बरामद किए हैं।

प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि गिरोह शहर में आगे और चोरी की योजना बना रहा था, लेकिन पुलिस की तत्परता ने उन्हें सफल नहीं होने दिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नोएडा में वाहन चोरी की घटनाएं कितनी बढ़ी हैं?
हाल के वर्षों में नोएडा में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से अब स्थिति में सुधार हो रहा है।
फरीदकोट में गिरफ्तार गिरोह का मुखिया कौन है?
फरीदकोट में गिरफ्तार किए गए गिरोह के कई सदस्य हैं, जिनमें से अमरीक सिंह को प्रमुख माना जा रहा है।
पुलिस ने कितने वाहनों को बरामद किया?
नोएडा पुलिस ने 15 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
क्या गिरफ्तार अभियुक्तों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है?
हाँ, गिरफ्तार अभियुक्तों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस की कार्रवाई का असर क्या होगा?
इस कार्रवाई से समाज में सुरक्षा की भावना और बढ़ेगी और अपराधियों में भय का संचार होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले