पटना में कोडिन युक्त कफ सिरप की 30 हजार बोतलें जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Click to start listening
पटना में कोडिन युक्त कफ सिरप की 30 हजार बोतलें जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

सारांश

पटना में पुलिस ने एक कंटेनर से 30 हजार बोतल कोडिन युक्त कफ सिरप जब्त किया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बिहार में शराबबंदी के बाद सूखे नशे के मामलों में वृद्धि हो रही है।

Key Takeaways

  • 30 हजार बोतल कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया।
  • एक व्यक्ति गिरफ्तार हुआ।
  • बिहार में शराबबंदी के बाद सूखे नशे का प्रचलन बढ़ रहा है।
  • पुलिस ने विशेष छापेमारी टीम का गठन किया।
  • कोडिन युक्त कफ सिरप हिमाचल प्रदेश में निर्मित है।

पटना, 6 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। बिहार में शराबबंदी के बाद विपक्ष ने सूखे नशे के बढ़ते प्रचलन का आरोप लगाया है। इसी बीच, पटना पुलिस ने सोमवार को रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में एक कंटेनर से बड़ी मात्रा में कोडिन युक्त अवैध कफ सिरप बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने जानकारी दी कि रामकृष्णा नगर के जकरियापुर क्षेत्र में एक ट्रक (कंटेनर) से कोडिन युक्त कफ सिरप उतारकर गोदाम में रखने की सूचना मिली थी। इसके बाद, नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, पटना के निर्देशन में औषधि निरीक्षक, पटना के सहयोग से एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर छापेमारी की। पुलिस ने यहां से 200 कार्टन में भरे 30 हजार बोतल कोडिन युक्त 'एस कॉफ' नामक कफ सिरप (लगभग 3000 लीटर) जब्त किया। कंटेनर को भी जब्त कर लिया गया है।

पटना नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि बरामद कफ सिरप हिमाचल प्रदेश में निर्मित है। उन्होंने कहा कि यह दवा चेन्नई से ट्रांसपोर्ट में बुक की गई थी। जिनके नाम पर बुकिंग की गई थी, उनका पता लगाया जा रहा है। इस मामले में मोहम्मद जमशेद नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का निवासी है।

उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी उसे अधिक जानकारी नहीं है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

ज्ञात हो कि छह दिन पहले भी पुलिस ने गौरीचक थाना क्षेत्र में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12,050 बोतल कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद की थी। इस दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि एक आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था।

Point of View

खासकर शराबबंदी के बाद। सरकार को इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि व्यापक स्तर पर नशा व्यापार को नियंत्रित किया जा सके।
NationPress
09/04/2026

Frequently Asked Questions

पटना में कितनी बोतल कोडिन युक्त कफ सिरप जब्त की गई?
पटना में 30 हजार बोतल कोडिन युक्त कफ सिरप जब्त की गई है।
इस मामले में कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया?
इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
कोडिन युक्त कफ सिरप किस राज्य में निर्मित है?
यह कफ सिरप हिमाचल प्रदेश में निर्मित है।
पुलिस ने कब और कहां छापेमारी की?
पुलिस ने 6 अप्रैल को रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी की।
इस कार्रवाई के पीछे किसका निर्देशन था?
यह कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, पटना के निर्देशन में की गई।
Nation Press