30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पीएम मोदी और अमित शाह ने देशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएम मोदी और अमित शाह ने देशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं दी?

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं ने महानवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस पावन पर्व पर मां दुर्गा की कृपा से सभी को सुख, समृद्धि और सफलता की कामना की गई। जानें, किसने क्या कहा और इस पर्व का महत्व क्या है।

मुख्य बातें

महानवमी शुभकामनाएं देशवासियों को भक्ति और श्रद्धा का पर्व सुख और समृद्धि की कामना अनेक नेताओं द्वारा बधाई

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य प्रमुख राजनीतिज्ञों ने बुधवार को सभी देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'आप सभी को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि का यह पावन अवसर सभी के लिए सौभाग्य, समृद्धि और सफलता लेकर आए, यही मेरी कामना है।'

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में सुर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज में देवी भजन, 'जगजननी के दर्शन' नामक वीडियो भी साझा किया। इसमें मातारानी के भजनों को सुर कोकिला ने अपनी अद्भुत आवाज दी है।

महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, 'महानवमी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'पावन महानवमी की सभी श्रद्धालुओं, भक्तों और प्रदेशवासियों को अनंत शुभकामनाएं। अष्ट सिद्धि, नौ निधियों की प्रदाता, करुणामयी मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की कृपा से सभी को सुयशपूर्ण जीवन, समृद्धि व आरोग्यता प्राप्त हो, यही मेरी कामना है। जय मां सिद्धिदात्री।'

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि, 'आप सभी को पावन महानवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जगत जननी मां जगदंबा के नवम स्वरूप, सर्वसिद्धियाँ प्रदान करने वाली मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों पर अपनी असीम कृपा की वर्षा करती रहें। हर घर-आंगन धन-धान्य से भरा रहे, सुख, समृद्धि, सौभाग्य के नव पुष्प खिलें, सबका मंगल व कल्याण हो, यही मैं प्रार्थना करता हूं। जय मां सिद्धिदात्री।'

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लिखा कि, 'आप सभी को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। मां का दिव्य आशीर्वाद आपके जीवन में सफलता, सिद्धि, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का संचार करे।'

सांसद स्वाति मालीवाल ने लिखा कि, 'महानवमी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मां की असीम शक्ति और कृपा हम सबको धर्म, साहस और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो। जय माता दी।'

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी फैलाता है। देश के विभिन्न नेताओं द्वारा दी गई शुभकामनाएं यह दर्शाती हैं कि इस पर्व के माध्यम से हम सभी एकजुट होकर खुशियों और समृद्धि की कामना करते हैं।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महानवमी का महत्व क्या है?
महानवमी देवी दुर्गा के नवम स्वरूप की पूजा का दिन है, जो माता की शक्ति और कृपा का प्रतीक है।
महानवमी पर लोग क्या करते हैं?
लोग इस दिन विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और मां दुर्गा से सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
कौन-कौन से नेता महानवमी पर शुभकामनाएं देते हैं?
प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री और अन्य प्रमुख नेता हर साल इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हैं।
महानवमी कब मनाई जाती है?
महानवमी नवरात्रि के अंतर्गत आती है और इसका आयोजन हर साल होता है।
महानवमी पर कौन-से भजन गाए जाते हैं?
इस दिन देवी भजन, जैसे कि 'जगजननी के दर्शन', गाए जाते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले