4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पीएम मोदी ने नवरात्रि पर मां ब्रह्मचारिणी की स्तुति की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएम मोदी ने नवरात्रि पर मां ब्रह्मचारिणी की स्तुति की?

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के मौके पर मां ब्रह्मचारिणी की स्तुति की, जिसमें उन्होंने आदित्य गढ़वी के भक्ति गीत 'जयति जयति जगत्जननि' को साझा किया। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानें इस भक्ति के पीछे की कहानी और पीएम मोदी की अद्भुत प्रेरणा के बारे में।

मुख्य बातें

पीएम मोदी ने मां ब्रह्मचारिणी की स्तुति की।
आदित्य गढ़वी ने 'जयति जयति जगत्जननि' गाया।
यह भक्ति गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आदित्य गढ़वी को पीएम मोदी का प्रेरणास्रोत मानते हैं।
भजन में मां दुर्गा के महात्म्य का वर्णन है।

नई दिल्ली, 23 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए एक भक्ति से भरा संदेश साझा किया। इस अवसर पर, उन्होंने मां के चरणों में वंदन करते हुए प्रसिद्ध लोकगायक आदित्य गढ़वी की देवी स्तुति 'जयति जयति जगत्जननि' भी अपने पोस्ट में साझा की।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर, मोदी जी ने मंगलवार को देवी स्तुति का यूट्यूब लिंक साझा करते हुए लिखा, 'नवरात्रि में आज मां ब्रह्मचारिणी के चरणों में कोटि-कोटि वंदन। देवी माता सभी साधकों को साहस और संयम का आशीर्वाद दें।'

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। पीएम मोदी द्वारा साझा की गई देवी स्तुति 'जयति जयति जगत्जननि' को प्रसिद्ध गुजराती लोकगायक आदित्य गढ़वी ने गाया है, जो अपनी अद्भुत गायकी और भावपूर्ण प्रस्तुति के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं।

यह देवी स्तुति आधिकारिक यूट्यूब चैनल 'तिलक' पर उपलब्ध है, जिसे रमण द्विवेदी ने लिखा है और सिद्धार्थ अमित भावसार ने संगीतबद्ध किया है। इस भजन की विशेषता इसका भव्य संगीत संयोजन और मां के महात्म्य का सुंदर वर्णन है, जो भक्तिभाव और आधुनिक प्रस्तुति को जोड़ता है।

'जयति जयति जगत्जननि' का अर्थ है, 'जय हो, जय हो, हे संपूर्ण सृष्टि की जननी।' इस भजन में मां दुर्गा को एक विश्वजननी के रूप में दर्शाया गया है। गीत के बोल मां के शक्ति स्वरूप, सौंदर्य, करुणा और संहार रूप को दर्शाते हैं। आदित्य गढ़वी की आवाज भक्ति और भाव से भरपूर है, जिससे सुनने वालों में श्रद्धा जागृत हो जाती है।

आदित्य गढ़वी, पीएम मोदी को अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं। उन्होंने कई बार कहा है कि मोदी जी उनके लिए केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक प्रेरणा हैं। उनका मानना है कि आज के समय में यदि कोई ऐसा व्यक्तित्व है जो सच्चे अर्थों में 'खलासी' हैं, तो वह पीएम नरेंद्र मोदी हैं।

इसी कारण उन्होंने अपना एक प्रसिद्ध गीत 'गोती लो' भी पीएम मोदी को समर्पित किया था।

23 सितंबर 2024 को, पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान आदित्य से मंच पर मुलाकात भी की थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

पीएम मोदी का यह कदम नवरात्रि के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को मान्यता देता है। यह न केवल उनकी आस्था को दर्शाता है, बल्कि देशभर में भक्ति भाव को भी प्रोत्साहित करता है।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएम मोदी ने किस देवी की स्तुति की?
पीएम मोदी ने मां ब्रह्मचारिणी की स्तुति की।
आदित्य गढ़वी कौन हैं?
आदित्य गढ़वी एक प्रसिद्ध लोकगायक हैं, जिन्हें भक्ति गीतों के लिए जाना जाता है।
जयति जयति जगत्जननि का क्या अर्थ है?
इसका अर्थ है, 'जय हो, जय हो, हे संपूर्ण सृष्टि की जननी।'
यह देवी स्तुति कहां उपलब्ध है?
यह देवी स्तुति आधिकारिक यूट्यूब चैनल 'तिलक' पर उपलब्ध है।
पीएम मोदी ने आदित्य गढ़वी से कब मुलाकात की?
पीएम मोदी ने 23 सितंबर 2024 को न्यूयॉर्क में आदित्य गढ़वी से मुलाकात की थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले