नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में प्रधानमंत्री मोदी की भक्ति की अपील

Click to start listening
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में प्रधानमंत्री मोदी की भक्ति की अपील

सारांश

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में प्रधानमंत्री मोदी ने भक्ति और श्रद्धा की बात की। उन्होंने मां अम्बे की भक्ति से जुड़े संस्कृत सुभाषित साझा किए, जो मन को शांति और ऊर्जा से भरने का संदेश देते हैं।

Key Takeaways

  • नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की विशेष पूजा होती है।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने मां अम्बे की भक्ति का महत्व बताया।
  • उपासनाएं मन को शांति और ऊर्जा से भरती हैं।
  • राजनीतिक नेताओं ने मां की कृपा की अपील की है।
  • भक्ति का संदेश जीवन में सकारात्मकता लाता है।

नई दिल्ली, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की विशेष पूजा और उपासना का आयोजन किया जाता है। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए कहा कि नवरात्रि में मां अम्बे की भक्ति से भरपूर वातावरण मन को असीम शांति और ऊर्जा से परिपूर्ण कर देता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "मां ब्रह्मचारिणी के चरणों में कोटि-कोटि नमन! देवी मां सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें।" उन्होंने संस्कृत सुभाषित में लिखा, "दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।"

इस सुभाषित में कहा गया है, "जो देवी अपने हाथों में जपमाला और कमंडल धारण करती हैं, वह अत्यंत श्रेष्ठ ब्रह्मचारिणी देवी मुझ पर प्रसन्न हों।" इसके अलावा, पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर मां अंबे का एक गीत भी साझा किया। उन्होंने लिखा, "नवरात्रि में मां अम्बे की भक्ति से भरा वातावरण मन को असीम शांति और ऊर्जा से भर देता है। माता को समर्पित श्रद्धा और विश्वास की गूंज हृदय को स्पंदित कर जाती है।"

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संस्कृति श्लोक 'दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।' साझा किया। उन्होंने आगे लिखा, "चैत्र नवरात्र के पावन द्वितीय दिवस पर जगज्जननी मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी के चरणों में प्रणाम और प्रार्थना है कि हे मैया सबका कल्याण हो। जगत में त्याग, सदाचार और संयम बढ़े। चारों ओर खुशहाली और आनंद का वास हो। सबकी मनोकामनाएं पूरी हों।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "मां दुर्गा की उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर मां ब्रह्मचारिणी की कृपा अखिल सृष्टि पर बनी रहे, मां अपने सभी साधकों को साहस और संयम के आशीर्वाद से अभिसिंचित करें, जगज्जननी से यही प्रार्थना है।"

नवरात्रि के दूसरे दिन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पोस्ट में लिखा, "पावन चैत्र नवरात्रि के द्वितीय दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मां ब्रह्मचारिणी से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में तप, संयम और आत्मज्ञान की ऐसी ज्योति प्रज्वलित करें, जो हर परिस्थिति में धैर्य, स्पष्ट मार्गदर्शन और अटूट आत्मबल प्रदान करे।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा, "जगत कल्याणी मां अंबे का द्वितीय स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी है। मैया अपने भक्तों को अनंत फल देने वाली हैं। मां की उपासना से तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम की वृद्धि होती है। मैया की कृपा से हर घर-आंगन में सुख, समृद्धि और खुशहाली हो, सबका मंगल व कल्याण हो, यही कामना करता हूं।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर ज्ञान, तप और वैराग्य की अधिष्ठात्री मां ब्रह्मचारिणी के चरणों में कोटि-कोटि नमन। मां का यह अलौकिक स्वरूप कठिन संघर्षों के बीच भी धैर्य और संकल्प की शक्ति प्रदान करता है। मां की कृपा से हम सभी सदाचार के मार्ग पर चलते हुए लोक-कल्याण के कार्यों में निरंतर समर्पित रहें। मां ब्रह्मचारिणी की असीम अनुकंपा से समस्त दिल्लीवासियों के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली का संचार हो।

Point of View

जो भक्तों के लिए प्रेरणादायक है।
NationPress
21/03/2026

Frequently Asked Questions

नवरात्रि क्या है?
नवरात्रि एक प्रमुख हिंदू त्योहार है, जो मां दुर्गा की पूजा के लिए मनाया जाता है।
मां ब्रह्मचारिणी का क्या महत्व है?
मां ब्रह्मचारिणी ज्ञान और तप की देवी हैं, जिनकी उपासना से भक्तों को साहस और संयम मिलता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नवरात्रि पर क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने मां अम्बे की भक्ति की सराहना की और भक्तों को प्रेरित किया।
नवरात्रि के दौरान किस प्रकार की पूजा होती है?
नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है, जिसमें हर दिन एक स्वरूप की पूजा होती है।
मां अम्बे की भक्ति से क्या लाभ होता है?
मां अम्बे की भक्ति से भक्तों को मानसिक शांति, ऊर्जा और सकारात्मकता प्राप्त होती है।
Nation Press