27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पूजा बत्रा का स्टाइलिश अंदाज 'हंटिंगटन लाइब्रेरी' में देखने लायक है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पूजा बत्रा का स्टाइलिश अंदाज 'हंटिंगटन लाइब्रेरी' में देखने लायक है?

सारांश

पूजा बत्रा का हालिया स्टाइलिश अंदाज और उनकी हंटिंगटन लाइब्रेरी की यात्रा को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी की कुछ अनसुनी कहानियाँ और अभी तक का सफर।

मुख्य बातें

पूजा बत्रा एक प्रतिभाशाली अदाकारा हैं।
उनका सफर प्रेरणादायक है।
उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की।
उनकी वर्तमान गतिविधियाँ सोशल मीडिया पर हैं।
उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है।

मुंबई, 30 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेत्री पूजा बत्रा इस समय कैलिफोर्निया में हैं। हालांकि वह बड़े पर्दे पर कम दिखाई देती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता लगातार बनी रहती है। शनिवार को उन्होंने अपने फैंस के लिए कुछ अद्भुत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं।

इन तस्वीरों में वह 'द हंटींगटन लाइब्रेरी आर्ट म्यूजियम और बॉटनिकल गार्डन' में नजर आ रही हैं, और उनका लुक बेहद स्टाइलिश है।

पूजा ने कैप्शन में लिखा, "मुझे 'द हंटींगटन लाइब्रेरी, आर्ट म्यूजियम और बॉटनिकल गार्डन' का कलेक्शन बहुत पसंद आया है। उनकी किताबें और कला शानदार हैं।"

एक्ट्रेस का बैकग्राउंड आर्मी से है, क्योंकि उनके पिता कर्नल थे। पूजा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने मिस इंडिया प्रतियोगिता (साल 1993) में भाग लिया था, जिसके बाद उन्हें मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। पूजा भले ही शीर्ष पर नहीं रहीं, लेकिन उनकी गिनती टॉप मॉडल्स में होने लगी।

अभिनेत्री ने साल 1997 में 'विरासत' और 'भाई' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में कदम रखा। उनके अभिनय की क्रिटिक्स ने सराहना की और प्रशंसकों को खूबसूरत बत्रा बेहद पसंद आईं। इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया, लेकिन उनका बाद का करियर कुछ खास नहीं रहा।

कई फिल्मों में काम करने के बाद पूजा ने अमेरिका के डॉक्टर सोनू अहलूवालिया से विवाह किया, जिसके बाद वह यूएस में बस गईं और वहां नई जिंदगी की शुरुआत की। कई सालों तक सुखद वैवाहिक जीवन बिताने के बाद, कपल के बीच दूरियां बढ़ गईं और उन्होंने वर्ष 2011 में यूएस कोर्ट में तलाक लिया। इसके बाद कुछ समय के ब्रेक के बाद, उन्होंने 4 जुलाई 2019 को गुपचुप तरीके से एक्टर नवाब शाह से शादी की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पूजा बत्रा ने किस वर्ष मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया?
पूजा बत्रा ने वर्ष 1993 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया।
पूजा बत्रा की शादी किससे हुई थी?
पूजा बत्रा ने पहले डॉक्टर सोनू अहलूवालिया से शादी की थी और फिर नवाब शाह से।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले