प्रेग्नेंसी में तनाव को कम करने वाले खाद्य पदार्थ जो बच्चे के विकास में सहायक हैं

Click to start listening
प्रेग्नेंसी में तनाव को कम करने वाले खाद्य पदार्थ जो बच्चे के विकास में सहायक हैं

सारांश

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को तनाव से निपटने के लिए पोषण से भरपूर आहार लेना अनिवार्य है। यह न केवल मां की सेहत को बनाए रखता है, बल्कि बच्चे के विकास में भी मदद करता है। जानिए कौन से खाद्य पदार्थ हैं जो इस दौरान आपके लिए फायदेमंद हैं।

Key Takeaways

  • प्रेग्नेंसी के दौरान विटामिन सी से भरपूर आहार तनाव को कम करता है।
  • डेयरी उत्पाद ऊर्जा और रक्तचाप को संतुलित रखने में सहायक हैं।
  • अनाज से एंडोर्फिन का स्राव होता है, जो मूड को बेहतर बनाता है।
  • हरी सब्जियां तनाव और डिप्रेशन के लक्षणों को कम करती हैं।
  • सही पोषण बच्चे के विकास के लिए आवश्यक है।

नई दिल्ली, २५ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। प्रेग्नेंसी एक महिला के जीवन का बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील चरण होता है। इस समय शरीर में होने वाले परिवर्तन, हार्मोनल असंतुलन और मानसिक दबाव कभी-कभी बहुत भारी महसूस होते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान इन चुनौतियों का सामना करने का सबसे स्वाभाविक उपाय है ‘पोषण से भरपूर आहार’, जो न केवल मां की सेहत के लिए आवश्यक है, बल्कि बच्चे के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए एक वरदान साबित होते हैं। यह इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ स्ट्रेस को कम करने में भी सहायक होते हैं। विटामिन सी तनाव को बढ़ाने वाले कोर्टिसोल हार्मोन को नियंत्रित करता है। इसके लिए आंवला, नींबू, संतरा, स्ट्रॉबेरी और ब्रोकली जैसे खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करना लाभकारी है। एक अध्ययन के अनुसार, प्रेग्नेंसी में विटामिन सी की कमी से बेचैनी और तनाव बढ़ सकता है, इसलिए इसकी पर्याप्त मात्रा में खपत अनिवार्य है।

डेयरी उत्पाद भी इस समय के लिए बहुत आवश्यक हैं। दूध, दही और चीज जैसे खाद्य पदार्थ प्रोटीन का उत्कृष्ट स्रोत हैं। प्रोटीन न केवल मां को ऊर्जा प्रदान करता है, बल्कि रक्तचाप को नियंत्रित करने और नींद को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। लैक्टियम प्रोटीन मां के शरीर को स्ट्रेस से निपटने की क्षमता देता है। इसके अतिरिक्त, सोया दूध भी एक अच्छा विकल्प है, जिसमें कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन ए और डी की भरपूर मात्रा होती है। यह बच्चे की हड्डियों और मस्तिष्क के विकास में भी मदद करता है।

अनाज भी गर्भवती महिलाओं की डाइट का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। दाल, ओटमील, ब्राउन चावल और साबुत गेहूं की रोटी का सेवन करने से शरीर में एंडोर्फिन का स्राव होता है, जो मूड को बेहतर बनाता है। ये खाद्य पदार्थ सेरोटोनिन हार्मोन को बढ़ाते हैं, जिससे तनाव में कमी आती है।

हरी सब्जियां और पत्तेदार साग का सेवन कोर्टिसोल हार्मोन को नियंत्रित रखता है और रक्तचाप को संतुलित करता है। सलाद या जूस के रूप में हरी सब्जियों का सेवन तनाव कम करने के लिए सबसे प्रभावी तरीका है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के एक अध्ययन के अनुसार, जो महिलाएं हरी सब्जियां हफ्ते में कई बार खाती हैं, उनमें डिप्रेशन और तनाव के लक्षण कम देखने को मिलते हैं।

Point of View

NationPress
25/02/2026

Frequently Asked Questions

प्रेग्नेंसी में कौन से खाद्य पदार्थ तनाव को कम करते हैं?
विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ, डेयरी उत्पाद, अनाज और हरी सब्जियां तनाव को कम करने में सहायक होते हैं।
क्या विटामिन सी गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी है?
हां, विटामिन सी गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद आवश्यक है, यह इम्यूनिटी बढ़ाने और तनाव को कम करने में मदद करता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान डेयरी उत्पाद क्यों महत्वपूर्ण हैं?
डेयरी उत्पाद प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं, जो मां को ऊर्जा देने और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
अनाज के सेवन का गर्भवती महिलाओं पर क्या प्रभाव पड़ता है?
अनाज का सेवन एंडोर्फिन का स्राव बढ़ाता है, जिससे मूड बेहतर होता है और तनाव कम होता है।
हरी सब्जियां गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों फायदेमंद हैं?
हरी सब्जियां कोर्टिसोल हार्मोन को नियंत्रित रखती हैं और तनाव और डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में मदद करती हैं।
Nation Press