पंजाब मंत्री संजीव अरोड़ा के निवास पर ईडी की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच

Click to start listening
पंजाब मंत्री संजीव अरोड़ा के निवास पर ईडी की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच

सारांश

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी ने छापेमारी की है, जो मनी लॉन्ड्रिंग और भूमि सौदों से संबंधित मामलों की जांच का हिस्सा है। राजनीतिक हलकों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Key Takeaways

  • ईडी ने संजीव अरोड़ा के घर पर मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत छापेमारी की।
  • आम आदमी पार्टी ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया।
  • पिछले कुछ दिनों में ईडी की यह दूसरी रेड है।

चंडीगढ़, १७ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के निवास स्थान पर छापेमारी की। सुबह-सुबह लुधियाना में उनके आवास पर ईडी की टीम पहुंची और वहां केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती की गई। केवल मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ही नहीं, बल्कि उनके अन्य ठिकानों पर भी एक साथ तलाशी की गई।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पुराने मामलों तथा कुछ ज़मीन सौदों में संभावित अनियमितताओं के आधार पर की जा रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर ईडी की ओर से विस्तृत जानकारी अभी तक जारी नहीं की गई है, लेकिन इस जांच को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं में तेजी आ गई है।

इस पर आम आदमी पार्टी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। 'आप' के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, "ईडी ने अब पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के यहाँ छापा मारा है। यह एक स्पष्ट पैटर्न है। भाजपा हर राज्य चुनाव की तैयारी इसी तरह शुरू करती है।"

वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी इस कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "तीन दिन में पंजाब में आम आदमी पार्टी के खिलाफ ईडी की यह दूसरी रेड है। अब पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के यहाँ ईडी ने रेड की है। केंद्र सरकार ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं। अब यह लोकतांत्रिक व्यवस्था का दिखावा भी नहीं कर रहे हैं, तानाशाही घोषित कर दी है। पश्चिम बंगाल में जो ईडी के साथ होता है वह सही है।"

इससे पहले, १५ अप्रैल को भी ईडी ने आम आदमी पार्टी से जुड़े राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल और उनके परिवार से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस समय गुरुग्राम, पंजाब और जालंधर समेत कई स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की गई थी। यह जांच कथित तौर पर फंड से जुड़े मामलों और विश्वविद्यालय से संबंधित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर की जा रही थी।

Point of View

बल्कि राजनीतिक संघर्ष का एक हिस्सा है। देश के हित में सही जानकारी का प्रकाशन आवश्यक है।
NationPress
22/04/2026

Frequently Asked Questions

ईडी ने संजीव अरोड़ा के घर क्यों छापेमारी की?
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पुराने मामलों और कुछ जमीन सौदों में संभावित अनियमितताओं के आधार पर छापेमारी की।
आम आदमी पार्टी ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी?
आम आदमी पार्टी ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की है।
क्या यह पहली बार है जब ईडी ने पंजाब में छापेमारी की है?
नहीं, इससे पहले भी ईडी ने आम आदमी पार्टी से जुड़े अन्य नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की है।
Nation Press