26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई?

सारांश

इंडोनेशिया मास्टर्स में पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। जानें उनके मुकाबलों की पूरी जानकारी और उनके आगामी चुनौतियों के बारे में।

मुख्य बातें

पीवी सिंधु ने डेनमार्क की खिलाड़ी को हराया।
लक्ष्य सेन ने हांगकांग के जेसन गुनावान को मात दी।
सिंधु का अगला मुकाबला चीन की चेन यू फेई से होगा।
किदांबी श्रीकांत का मुकाबला ताइवान के चोउ टिएन चेन से है।
एचएस प्रणय टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

जकार्ता, 22 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने गुरुवार को अपने-अपने मुकाबलों में आसान जीत हासिल कर इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सिंधु ने अपने प्री-क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क की लाइन केरफेल्ड को 21-19, 21-18 से हराया। यह मुकाबला लगभग 43 मिनट तक चला। दूसरी ओर, पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य सेन ने हांगकांग के जेसन गुनावान को 21-10, 21-11 से मात दी। यह मैच 30 मिनट से अधिक समय तक चला।

यह सिंधु की लाइन केरफेल्ड के खिलाफ 7 मैचों में छठी जीत थी। उल्लेखनीय है कि केरफेल्ड ने उन्हें केवल एक बार पिछले वर्ष सुदीरमन कप में हराया था।

पीवी सिंधु का अगला मुकाबला टूर्नामेंट की टॉप सीड और विश्व की नंबर 4 खिलाड़ी चीन की चेन यू फेई से होगा। दोनों खिलाड़ी अब तक 13 बार आमने-सामने आ चुके हैं, जिसमें चीनी खिलाड़ी 7-6 से आगे हैं।

बुधवार को दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधु ने जापान की मनामी सुइजु को 22-20, 21-18 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। यह मुकाबला 53 मिनट तक चला।

दूसरी ओर, बुधवार को अपने शुरुआती राउंड के मुकाबले में चीनी ताइपे के वांग त्ज़ु वेई को 21-13, 16-21, 21-14 से शिकस्त देने वाले लक्ष्य सेन अब थाईलैंड के पनितचाफोन तीरात्साकुल से भिड़ेंगे।

जापान के कोकी वतनबे पर 21-15, 21-23, 24-22 से जीत के साथ राउंड ऑफ 16 में पहुंचने वाले पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 किदांबी श्रीकांत ताइवान के चोउ टिएन चेन के खिलाफ खेलेंगे। इस बीच, अनमोल खरब विमेंस सिंगल्स के दूसरे राउंड में जापान की नोजोमी ओकुहारा से भिड़ेंगी।

वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट एचएस प्रणय और उभरती स्टार तन्वी शर्मा बीडब्ल्यूएफ सुपर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इन खिलाड़ियों ने बुधवार को अपने पहले राउंड के मैच गंवाए थे।

मेंस सिंगल्स में किरण जॉर्ज को इंडोनेशिया के मोहम्मद जकी उबैदिल्लाह से सीधे गेम में 21-17, 21-14 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ियां ध्रुव कपिला/तनीषा क्रास्टो और रोहन कपूर/रुथविका शिवानी भी अपने शुरुआती राउंड के मैच हार गईं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीवी सिंधु का अगला मुकाबला किससे है?
पीवी सिंधु का अगला मुकाबला चीन की चेन यू फेई से होगा।
लक्ष्य सेन ने किसे हराया?
लक्ष्य सेन ने हांगकांग के जेसन गुनावान को हराया।
सिंधु और लक्ष्य सेन की जीत के स्कोर क्या थे?
सिंधु ने 21-19, 21-18 से और लक्ष्य ने 21-10, 21-11 से जीत हासिल की।
किदांबी श्रीकांत का अगला मुकाबला किससे है?
किदांबी श्रीकांत का अगला मुकाबला ताइवान के चोउ टिएन चेन से होगा।
क्या एचएस प्रणय टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं?
हाँ, एचएस प्रणय बीडब्ल्यूएफ सुपर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले