30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हर परिस्थिति में देशहित को प्रथम रखने की प्रेरणा मुझे दादी से मिली है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हर परिस्थिति में देशहित को प्रथम रखने की प्रेरणा मुझे दादी से मिली है?

सारांश

राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया और बताया कि उन्हें देशहित को प्राथमिकता देने की प्रेरणा दादी से मिली है। उनकी बातों में इंदिरा गांधी के साहस और नेतृत्व की महत्ता दर्शाई गई है।

मुख्य बातें

राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया।
हर परिस्थिति में देशहित को प्राथमिकता देने की प्रेरणा मिली।
इंदिरा गांधी का साहस और नेतृत्व आज भी प्रेरित करता है।
कांग्रेस पार्टी ने उनके योगदान को सराहा।
उनका जीवन और कार्य राष्ट्र के लिए प्रेरणा हैं।

नई दिल्ली, 19 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें याद करते हुए कहा कि हर परिस्थिति में देशहित को प्रथम रखने की प्रेरणा मुझे दादी से ही मिली है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “भारत के लिए निडर होकर फैसले लेने और हर परिस्थिति में देशहित को प्रथम रखने की प्रेरणा मुझे दादी से ही मिली है। उनका साहस, देशभक्ति और नैतिकता आज भी मुझे अन्याय के खिलाफ मज़बूती से खड़े होने का हौसला देती हैं।”

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा, “आजीवन संघर्ष, साहस और कुशल नेतृत्व की मिसाल, भारत की लौह महिला, इंदिरा गांधी की जयंती पर शत शत नमन। राष्ट्र की एकता, अखंडता और उत्थान के लिए उन्होंने अपने साहस, दूरदर्शिता और दृढ़ नेतृत्व से अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिन्होंने भारत को वैश्विक स्तर पर एक विशिष्ट पहचान प्रदान की। उनका जीवन-पथ, उनकी प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा, “भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी, प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। इंदिरा जी ने भारत की एकता और अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। भारत माता की सेवा में समर्पित आपका सर्वोच्च बलिदान सदैव हमारी प्रेरणा रहेगा।”

पूर्व पीएम की जयंती के मौके पर मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, और सोनिया गांधी शक्ति स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व पीएम की अद्वितीय विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस पार्टी ने पूर्व पीएम की जयंती पर कहा कि 'शक्ति' की प्रतिमूर्ति, इंदिरा गांधी ने अनेक भू-राजनीतिक चुनौतियों का सामना करते हुए, राष्ट्र को आत्मनिर्भरता, समावेशी विकास और एक उन्नत वैश्विक स्थिति की ओर अग्रसर किया। उनका साहसिक नेतृत्व और न्याय, एकता और प्रगति के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता कांग्रेस के भविष्य को उज्ज्वल करती रहेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह वर्तमान राजनीति में देशहित की प्राथमिकता को भी रेखांकित करता है। यह समय की मांग है कि हम अपने नेताओं और उनके योगदान को समझें और उनके आदर्शों को आत्मसात करें।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी को क्यों याद किया?
राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी की जयंती पर उनके साहस और नेतृत्व की प्रशंसा की, उन्हें देशहित को प्राथमिकता देने की प्रेरणा मिली है।
इंदिरा गांधी का योगदान क्या था?
इंदिरा गांधी ने भारत की एकता और अखंडता के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए, जो आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले