राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने चैत्र शुक्लादि, उगादी एवं गुड़ी पड़वा पर दी शुभकामनाएं

Click to start listening
राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने चैत्र शुक्लादि, उगादी एवं गुड़ी पड़वा पर दी शुभकामनाएं

सारांश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चैत्र शुक्लादि, उगादी और गुड़ी पड़वा जैसे पर्वों पर देशवासियों को बधाई दी। इस मौके पर सुख एवं समृद्धि की कामना की गई।

Key Takeaways

  • राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
  • चैत्र शुक्लादि, उगादी और गुड़ी पड़वा जैसे पर्व मनाए जा रहे हैं।
  • ये पर्व भारत की सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक हैं।
  • उत्सवों का उद्देश्य सुख और समृद्धि का संचार करना है।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने भी शुभकामनाएं दीं।

नई दिल्ली, 19 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। देशभर में नववर्ष और आस्था के कई पर्वों का उल्लास एक साथ देखने को मिल रहा है। आज चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा जैसे पर्व मनाए जा रहे हैं। इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने देशवासियों को बधाई देते हुए सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा की कामना की है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती-चांद, नवरेह और साजिबु-चेरोबा के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूँ। विभिन्न क्षेत्रों में नववर्ष के स्वागत के लिए मनाए जाने वाले ये उत्सव भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक हैं। मेरी कामना है कि ये सुखद पर्व सभी के जीवन में समृद्धि और नई आशाओं का संचार करें।"

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी एक पोस्ट में लिखा, "नव संवत्सर, चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती-चांद, नवरेह, साजिबु-चेरोबा और चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।"

उन्होंने आगे लिखा, "हमारे देश के विभिन्न हिस्सों में मनाए जाने वाले ये त्योहार पारंपरिक नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक हैं, वसंत ऋतु के आगमन की घोषणा करते हैं, और नवीनीकरण तथा नई शुरुआत की भावना को दर्शाते हैं। मेरी कामना है कि ये आनंदमय अवसर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई आशा का संचार करें।"

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अलग-अलग पोस्ट में इन उत्सवों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवरात्रि के संबंध में लिखा, "देशभर के मेरे परिवारजनों को नवरात्रि की हार्दिक मंगलकामनाएं। शक्ति की आराधना का यह पावन अवसर आप सभी के लिए सुख, सौभाग्य, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।"

पीएम मोदी ने गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "गुड़ी पड़वा के इस पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार नए वर्ष के आगमन का प्रतीक है, जो नई ऊर्जा, आशा और नए अवसरों का संदेश लेकर आता है।"

Point of View

NationPress
19/03/2026

Frequently Asked Questions

चैत्र शुक्लादि क्या है?
चैत्र शुक्लादि भारतीय नववर्ष का पहला दिन है, जिसे विभिन्न समुदायों द्वारा मनाया जाता है।
उगादी का महत्व क्या है?
उगादी दक्षिण भारत में मनाए जाने वाला नववर्ष है, जो नए आरंभ का प्रतीक माना जाता है।
गुड़ी पड़वा किसे कहते हैं?
गुड़ी पड़वा एक मराठी नववर्ष है, जिसे साल की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है।
क्या ये पर्व केवल धार्मिक हैं?
नहीं, ये पर्व सांस्कृतिक एवं पारंपरिक महत्व भी रखते हैं और सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं।
इन पर्वों की विशेषताएं क्या हैं?
ये पर्व खुशियों, समृद्धि और नए अवसरों के प्रतीक होते हैं।
Nation Press