10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या धर्मांतरण पर रोहन गुप्ता ने विपक्ष पर निशाना साधा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या धर्मांतरण पर रोहन गुप्ता ने विपक्ष पर निशाना साधा?

सारांश

धर्मांतरण के मुद्दे पर भाजपा प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि उनका वोट बैंक देश से महत्वपूर्ण है। यह स्थिति देश के लिए खतरनाक हो सकती है। जानिए इस विवाद पर और क्या कहा गया है।

मुख्य बातें

धर्मांतरण का मुद्दा गंभीर है और इसे मिलकर सुलझाना चाहिए।
विपक्ष को अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए।
देश की सुरक्षा हमेशा पहले आनी चाहिए।

अहमदाबाद, 23 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण के मामलों में वृद्धि को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने बुधवार को अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे इन मुद्दों पर चर्चा नहीं करते और देश से पहले अपने वोट बैंक को प्राथमिकता देते हैं।

भाजपा प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने राष्ट्र प्रेस से कहा, "जिस प्रकार की गतिविधियां चल रही हैं, वो देश के लिए बहुत खतरनाक हैं। फर्जी वोटर का मामला हो या धर्मांतरण का, दोनों ही देश के लिए हानिकारक हैं। क्या किसी ने कभी भी किसी 'इंडी' गठबंधन नेता का इस मुद्दे पर कोई बयान सुना है? वे देश की एजेंसियों पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने केवल तुष्टिकरण की राजनीति की।"

उन्होंने कहा कि 'देश से पहले खुद का वोट' की मानसिकता बहुत ही खतरनाक है। यदि विपक्ष ऐसी गतिविधियों का विरोध नहीं करता है, तो वे जनता को बता देते हैं कि उनके लिए वोट देश से ऊपर है। वहीं, देश कभी भी इस प्रकार की मानसिकता को स्वीकार नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि धर्मांतरण और फर्जी वोटर्स जैसी कोई भी बात जो देश के खिलाफ हो, उसका सभी को मिलकर विरोध करना चाहिए। लेकिन, दुख की बात है कि विपक्ष देश से पहले अपना वोट देख रहा है। यही कारण है कि देश की जनता उन्हें स्वीकार नहीं कर रही है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में जामालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के धर्मांतरण कराने की भूमिका प्रकाश में आने के बाद यह मुद्दा तूल पकड़ चुका है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी के कई ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसमें विदेशी फंडिंग और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। ईडी ने शक जताया है कि विदेशी फंडिंग से प्राप्त धन का उपयोग धर्मांतरण गतिविधियों में किया गया।

संपादकीय दृष्टिकोण

मेरा मानना है कि धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए। देश की सुरक्षा और अखंडता को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस प्रकार की मानसिकता से न केवल राजनीतिक स्थिरता पर असर पड़ता है, बल्कि यह समाज में भी विभाजन पैदा कर सकता है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

धर्मांतरण के मामलों में वृद्धि का कारण क्या है?
धर्मांतरण के मामलों में वृद्धि का मुख्य कारण सामाजिक और राजनीतिक कारणों से प्रभावित है, जिसमें कुछ समूहों का तुष्टिकरण की राजनीति करना शामिल है।
रोहन गुप्ता ने विपक्ष पर क्या आरोप लगाए?
रोहन गुप्ता ने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल अपने वोट बैंक को देखता है और देश के मुद्दों पर चुप रहता है।
ईडी की कार्रवाई का क्या महत्व है?
ईडी की कार्रवाई यह दर्शाती है कि सरकार धर्मांतरण गतिविधियों पर ध्यान दे रही है और विदेशी फंडिंग के स्रोतों की जांच कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले