8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बहादुर शाह जफर से की तुलना

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बहादुर शाह जफर से की तुलना

सारांश

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को अर्बन नक्सली कहा और उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने उन्हें बहादुर शाह जफर के समान अंतिम एलओपी करार दिया। यह बयान कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए एक चुनौती साबित हो सकता है।

मुख्य बातें

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया।
राहुल गांधी को 'अर्बन नक्सली' कहा गया।
राहुल गांधी की तुलना बहादुर शाह जफर से की गई।

नई दिल्ली, 10 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का व्यवहार एक 'अर्बन नक्सली' की तरह है और यही प्रवृत्ति कांग्रेस पार्टी के अस्तित्व के अंत का कारण बनेगी। संसद परिसर के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान, गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की तुलना मुगल वंश के अंतिम शासक बहादुर शाह जफर से करते हुए उन्हें "नकली गांधी परिवार का अंतिम युवराज" बताया।

उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी को "अबोध बालक" मानते हैं, क्योंकि जो वे बोलते हैं और सोचते हैं, वह किसी को समझ में नहीं आता। उन्होंने कहा कि इतिहास देखिए, राहुल गांधी हर मुद्दे पर अर्बन नक्सली की तरह प्रतिक्रिया करते हैं और अपनी हर बात से पलट जाते हैं।

गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि कोई भी आज तक राहुल गांधी जैसा विपक्ष का नेता (एलओपी) नहीं देखा। पहले वे खुद ही सदन को बताते हैं कि वे किन विषयों पर चर्चा करना चाहते हैं, और जब उस पर चर्चा होनी होती है, तो भाग जाते हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को केवल अर्बन नक्सली की तरह पोज देने से मतलब है, बाकी चीजों से नहीं। वह पहले मुद्दे उठाते हैं, लेकिन जैसे ही चर्चा का समय आता है, वह सदन से निकल जाते हैं। यह स्पष्ट किया कि सदन के कार्य और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेना विपक्ष के नेता का कर्तव्य है, न कि केवल पब्लिसिटी या नाटक करना।

गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस के लिए कामना करता हूं कि राहुल गांधी के नेतृत्व में उनकी सरकार चलती रहे, लेकिन जिस तरह से उनका स्वभाव है, उससे यह संभव नहीं लगता। उन्होंने कहा कि जैसे मुगल साम्राज्य के अंतिम बादशाह बहादुर शाह जफर थे, उसी तरह राहुल गांधी अंतिम एलओपी हैं। उन्होंने गांधी परिवार को नकली बताते हुए कहा कि राहुल गांधी अंतिम अबोध युवराज हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि जब राहुल गांधी सदन में कोई मुद्दा उठाते हैं और चर्चा चाहते हैं, तो उन्हें उससे भागने का अधिकार नहीं होना चाहिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह भी ध्यान देने योग्य है कि ऐसे बयान अक्सर राजनीतिक विवादों को जन्म देते हैं। बिना किसी पूर्वाग्रह के, यह स्पष्ट है कि राजनीति में ऐसे आरोपों का एक बड़ा महत्व है।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की तुलना किससे की?
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की तुलना मुगल साम्राज्य के अंतिम बादशाह बहादुर शाह जफर से की।
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी के प्रति क्या आरोप है?
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को अर्बन नक्सली कहा और उनके व्यवहार को कांग्रेस पार्टी के अस्तित्व के लिए खतरा बताया।
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को किस तरह का नेता बताया?
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को 'अबोध बालक' और अंतिम एलओपी करार दिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले