28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आरपीएससी आरएएस परीक्षा 2024: दिनेश बिश्नोई ने बाड़मेर से किया टॉप, सरिता चौधरी को मिली 419वीं रैंक

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आरपीएससी आरएएस परीक्षा 2024: दिनेश बिश्नोई ने बाड़मेर से किया टॉप, सरिता चौधरी को मिली 419वीं रैंक

सारांश

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने आरएएस परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित किया है, जिसमें बाड़मेर के दिनेश बिश्नोई ने टॉप किया है। सीकर की सरिता चौधरी ने 419वीं रैंक हासिल की है, जो उनके परिवार के लिए गर्व की बात है।

मुख्य बातें

आरपीएससी आरएएस परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी।
दिनेश बिश्नोई ने बाड़मेर से टॉप किया।
सरिता चौधरी ने 419वीं रैंक हासिल की।
विरेंद्र चारण ने दूसरी और नवनीत शर्मा ने तीसरी रैंक प्राप्त की।
महिलाओं की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

जयपुर, 18 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) भर्ती परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम शनिवार को जारी किया है। आरपीएससी ने इंटरव्यू प्रक्रिया के समाप्त होने के एक दिन बाद ही 1,096 पदों पर चयनित उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट (पीडीएफ) जारी कर दी है। ऐसे में परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

आरएएस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, बाड़मेर के दिनेश बिश्नोई ने इस परीक्षा में टॉप किया है। वहीं, जैसलमेर जिले के फलसूंड़ तहसील के अंतर्गत रामपुरियां निवासी विरेंद्र चारण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरएएस परीक्षा में ऑल राजस्थान दूसरी रैंक प्राप्त की है। वर्तमान में विरेंद्र चारण तेज़ीलदार के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता जेठूसिंह चारण राजस्थान पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं।

आरपीएससी आरएएस की परीक्षा में टॉप 5 में अपनी जगह बनाने वाले उम्मीदवारों में तीसरे स्थान पर भीलवाड़ा के नवनीत शर्मा हैं, जिन्होंने ऑल राजस्थान तीसरी रैंक हासिल की। चौथे स्थान पर ब्यावर के रविंद्र सिंह और पांचवें पर बीकानेर के विकास सियाग का नाम आया है।

टॉप 20 में जोधपुर, जयपुर, बीकानेर, प्रतापगढ़, और अजमेर सहित कई जिलों के अभ्यर्थी शामिल हैं। अजमेर से हरियाश राजपुरोहित ने भी टॉप 20 में अपनी जगह बनाई है। आरपीएससी आरएएस की परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों में महिलाओं की भी अच्छी संख्या है। इनमें से एक नाम सीकर जिले की नीमकाथाना की सरिता चौधरी है, जिन्होंने आरएएस परीक्षा में सफलता पाते हुए तीसरे प्रयास में 419वीं रैंक प्राप्त की।

सरिता की इस सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। वह एक किसान परिवार से आती हैं। बेटी के आरएएस बनने पर उनके परिवार सहित इलाके में खुशी और गर्व का अनुभव हो रहा है। सरिता के पिता प्रभु दयाल खेती-बाड़ी करते हैं। संयुक्त परिवार में रहने वाली सरिता के छह भाई-बहन हैं, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। सरिता की इस उपलब्धि पर उनके परिवार ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

साथ ही, आरपीएससी आरएएस की परीक्षा में सफल हुए सभी अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है। उनके परिजनों और इलाके में भी उत्साह का माहौल है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी दिखाया है कि मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। यह परिणाम प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आरपीएससी आरएएस परीक्षा का परिणाम कब जारी हुआ?
आरपीएससी आरएएस परीक्षा का अंतिम परिणाम 18 अप्रैल 2024 को जारी किया गया।
दिनेश बिश्नोई ने कितनी रैंक हासिल की?
दिनेश बिश्नोई ने आरएएस परीक्षा में टॉप किया है।
सरिता चौधरी ने कितनी रैंक हासिल की?
सरिता चौधरी ने 419वीं रैंक हासिल की है।
आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकते हैं।
आरएएस परीक्षा में महिला उम्मीदवारों की स्थिति क्या है?
आरएएस परीक्षा में महिला उम्मीदवारों ने भी अच्छी उपस्थिति दर्ज कराई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले