26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सचिन तेंदुलकर ने राज ठाकरे के आवास 'शिवतीर्थ' पर गणपति पूजा में हिस्सा लिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सचिन तेंदुलकर ने राज ठाकरे के आवास 'शिवतीर्थ' पर गणपति पूजा में हिस्सा लिया?

सारांश

सचिन तेंदुलकर ने गणेशोत्सव में राज ठाकरे के आवास पर अपने परिवार के साथ जाकर एक विशेष मौका मनाया। यह कार्यक्रम महाराष्ट्र की राजनीति और फिल्म उद्योग के कई दिग्गजों को आकर्षित करने में सफल रहा।

मुख्य बातें

सचिन तेंदुलकर का परिवार गणेशोत्सव में शामिल हुआ।
राज ठाकरे के आवास 'शिवतीर्थ' पर पूजा आयोजित की गई।
गणेशोत्सव में कई राजनीतिक और फिल्मी हस्तियों ने भाग लिया।
उद्धव ठाकरे ने भी इस अवसर पर पूजा अर्चना की।
तीनों ठाकरे बंधुओं की मुलाकात का यह तीसरा मौका था।

मुंबई, 28 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के मुंबई स्थित आवास पर गणेशोत्सव में भाग लिया। सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ 'शिवतीर्थ' पहुंचे।

सचिन तेंदुलकर ने राज ठाकरे और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। सचिन और अर्जुन नेवी ब्लू डिजाइनर कुर्ते में दिखे, जबकि अंजलि ने लाल साड़ी पहनी थी। गणपति के दर्शन के बाद तेंदुलकर परिवार ने 'शिवतीर्थ' में गणपति की मूर्ति के सामने राज ठाकरे और उनकी पत्नी शर्मिला ठाकरे के साथ तस्वीर खिंचवाई।

राज ठाकरे के घर 'शिवतीर्थ' में डेढ़ दिन का गणपति स्थापित किया गया है, जहाँ कई राजनीतिक और फिल्मी हस्तियों ने दर्शन किया। सचिन तेंदुलकर से पहले बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने भी राज ठाकरे के आवास पर गणपति दर्शन किया।

इससे पहले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे के आवास पर गणपति की पूजा की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मुंबई में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के आवास पर जाकर भगवान गणेश के दर्शन किए, आशीर्वाद लिया और सभी की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।"

20 साल बाद शिवसेना-यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे भी अपने परिवार के साथ चचेरे भाई राज ठाकरे के आवास पर गए थे और पूजा अर्चना की।

गणपति उत्सव के मौके पर राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे को फोन किया और अपने घर आने का निमंत्रण दिया था। इसे स्वीकार करते हुए उद्धव बुधवार को अपने परिवार के साथ राज ठाकरे के आवास पर गए।

पिछले तीन महीनों में ठाकरे बंधुओं का यह तीसरा मौका था जब वे एक साथ दिखे। 5 जुलाई को दोनों भाई विजय रैली के लिए एक साथ आए थे। दूसरी बार मुलाकात उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर हुई थी। 27 जुलाई को राज ठाकरे उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर उनके आवास 'मातोश्री' गए थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि तेंदुलकर का इस पूजा में शामिल होना न केवल क्रिकेट के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है, बल्कि समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। ऐसे आयोजनों में भाग लेना हमें एकजुटता की भावना को मजबूत करने में मदद करता है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सचिन तेंदुलकर ने किस कार्यक्रम में भाग लिया?
सचिन तेंदुलकर ने गणेशोत्सव में भाग लिया।
राज ठाकरे का आवास क्या है?
राज ठाकरे का आवास 'शिवतीर्थ' है।
सचिन तेंदुलकर के साथ कौन-कौन था?
सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी पत्नी अंजलि और बेटा अर्जुन थे।
गणेशोत्सव में और कौन-कौन शामिल हुआ?
इस समारोह में कई राजनीतिक और फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं।
उद्धव ठाकरे ने कब राज ठाकरे के घर पूजा की?
उद्धव ठाकरे ने गणेशोत्सव के दौरान राज ठाकरे के घर पूजा की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले