क्या महागठबंधन पर साध्वी निरंजन ज्योति का तंज है, 2005 के पहले और अब के बिहार में बहुत अंतर?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या महागठबंधन पर साध्वी निरंजन ज्योति का तंज है, 2005 के पहले और अब के बिहार में बहुत अंतर?

सारांश

बिहार विधानसभा चुनावों में साध्वी निरंजन ज्योति ने 2005 के पहले और अब के बिहार में बदलावों पर अपनी राय रखी। उन्होंने भाजपा की उपलब्धियों को उजागर करते हुए विपक्षी नेताओं पर भी तंज कसा। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

मुख्य बातें

2005 के पहले और अब के बिहार में बदलाव डबल इंजन सरकार की विकास योजनाएं असदुद्दीन ओवैसी पर साध्वी का तंज राहुल गांधी का विकास पर दृष्टिकोण एनडीए की संभावित जीत

पटना, 30 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनावों के संदर्भ में सियासी गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। भाजपा नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि हम काम के आधार पर वोट मांगने आए हैं। उन्होंने कहा कि 2005 के पहले और अब के बिहार में बहुत फर्क है।

साध्वी निरंजन ज्योति ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "हमने बिहार में काम किया हैडबल इंजन वाली सरकार बिहार में अच्छा काम कर रही है। आज की तारीख में इतनी रोड कनेक्टिविटीसीधा लाभ मिल रहा है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए भी अच्छे काम हो रहे हैं।"

हैदराबाद के लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि राजनैतिक भाषण देने और विकास करने में बहुत अंतर होता है। आज बिहार में आकर ओवैसी लोगों से पूछें कि यहां की जनता को सरकारी योजनाओं का कितना लाभ मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार में सभी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी ही मुस्लिमों का हक छीनने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस तरह का काम करना बंद कर दें।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि यह ऐसे लोग हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खड़ी है। उनके बयान एक गुमराह मानसिकता को दर्शाते हैं और न केवल मोदी बल्कि छठी मैया के प्रति भी अनादर दर्शाते हैं।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सनातन की रक्षा करने वाले हैं। आज उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री धर्म रक्षक हैं और देश के हितों में काम कर रहे हैं। राहुल गांधी केवल अपने और अपने परिवार का विकास करना जानते हैं। इसके आगे इन लोगों को कुछ नहीं आता है।

भाजपा नेता ने कहा कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है, विपक्ष के लोग केवल जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता को सच्चाई पता चल गई है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि उन्होंने बिहार के विकास के मुद्दे को भी उजागर किया है। यह देखना रोचक होगा कि चुनावी मैदान में यह बयान कितना असर डालता है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

साध्वी निरंजन ज्योति ने बिहार में किसका विकास बताया?
उन्होंने डबल इंजन वाली सरकार के अंतर्गत हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया है।
असदुद्दीन ओवैसी पर साध्वी का क्या कहना है?
साध्वी ने ओवैसी पर मुस्लिमों का अधिकार छीनने का आरोप लगाया है।
राहुल गांधी के बयान पर साध्वी का क्या तर्क है?
साध्वी ने कहा कि राहुल गांधी केवल अपने परिवार का विकास करना जानते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 घंटे पहले
  2. 6 घंटे पहले
  3. 6 घंटे पहले
  4. 6 घंटे पहले
  5. 6 घंटे पहले
  6. 6 घंटे पहले
  7. 7 घंटे पहले
  8. 7 घंटे पहले