27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भाजपा नेता का प्रियंका गांधी से सवाल सही है, राहुल महिलाओं का कितना अपमान करेंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भाजपा नेता का प्रियंका गांधी से सवाल सही है, राहुल महिलाओं का कितना अपमान करेंगे?

सारांश

भाजपा नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रियंका गांधी के बयान पर सवाल उठाते हुए महिलाओं के अपमान पर चिंता जताई। क्या यह मुद्दा राजनीतिक खेल का हिस्सा है? जानिए इस विवाद के पीछे की सच्चाई।

मुख्य बातें

महिलाओं का सम्मान एक गंभीर मुद्दा है।
कांग्रेस का परिवारवाद पर आरोप लगाया गया है।
सरदार पटेल का योगदान आज भी महत्वपूर्ण है।
बिहार में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया है।
राजनीतिक बयानों में गंभीरता होनी चाहिए।

पटना, 1 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान का जवाब देते हुए भाजपा नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मैं उनसे आग्रह करना चाहूंगी कि पहले अपने भाई से पूछें कि वे महिलाओं का कितना अपमान करते रहेंगे।

भाजपा नेता ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री मोदी और अब छठ मैया को लेकर उन्होंने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है। आखिर ये कब तक चलता रहेगा?

उन्होंने कहा कि देश में अधिकतर समय कांग्रेस की सरकार रही है। स्वयं सहायता समूह को मजबूत क्यों नहीं किया गया? क्या देश की महिलाओं को आगे बढ़ने का अधिकार नहीं है? क्या यह अधिकार केवल एक ही परिवार की महिलाओं को है?

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, इसका एक स्पष्ट उदाहरण केरल की वायनाड सीट है। क्या वायनाड की सीट के लिए कांग्रेस को केरल में कोई महिला नहीं मिली?

ज्ञात हो कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाल ही में महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि 20 साल से एनडीए की सरकार है, फिर महिलाओं को पैसे पहले क्यों नहीं दिए, आज क्यों दे रहे हैं? बिहार में अपराध बेलगाम है। सरेआम हत्याएं हो रही हैं, लोग डर के साये में जी रहे हैं। यहाँ महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं, अकेले बाहर जाने से घबराती हैं।

इससे पहले भाजपा नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने शुक्रवार को सरदार वल्लभ पटेल की जयंती पर आधुनिक भारत के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी भी उस वक्त सरदार पटेल को दी गई होती, तो आज हमारे बीच में यह समस्या नहीं होती।

उन्होंने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि सरदार पटेल ने विभिन्न रियासतों को एकजुट करके आधुनिक भारत की नींव रखने का कार्य किया। इस अद्भुत कार्य के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस पार्टी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की अनदेखी की। उन्हें भारत रत्न तक नहीं दिया गया।

भाजपा नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल और संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर को सम्मान दिलाने का कार्य किया है, वह प्रशंसनीय है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि कांग्रेस ने महिलाओं के मुद्दों को उठाने का प्रयास किया है। यह स्थिति दर्शाती है कि राजनीतिक बयानबाजी में कितनी गहराई है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रियंका गांधी ने महिलाओं के मुद्दों पर क्या कहा?
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 20 वर्षों से एनडीए की सरकार है, फिर महिलाओं को पैसे पहले क्यों नहीं दिए गए?
भाजपा नेता साध्वी निरंजन ज्योति का क्या कहना है?
साध्वी ने प्रियंका गांधी से सवाल किया कि उनके भाई राहुल गांधी महिलाओं का कितना अपमान करेंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले