10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एसआईआर बिहार के लोगों के लिए कोई मुद्दा नहीं है? : संजय झा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एसआईआर बिहार के लोगों के लिए कोई मुद्दा नहीं है? : संजय झा

सारांश

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। इस रिपोर्ट में जानें बिहार के राजनीति के हालात।

मुख्य बातें

एसआईआर किसी मुद्दे के रूप में नहीं है।
राहुल गांधी की यात्रा पर सवाल खड़े किए गए।
नीतीश कुमार की सरकार की तारीफ की गई।
जीएसटी का प्रभाव महंगाई पर होगा।
सिंधु नदी जल समझौता एकतरफा था।

पटना, 16 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने राहुल गांधी की प्रस्तावित 'वोटर अधिकार यात्रा' पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग कहां घूमने जा रहे हैं? बिहार में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं है।

उन्होंने कहा, "जब बिहार के लोगों में यह मुद्दा नहीं है, तो यह कहां घूमने जा रहे हैं। कहीं खटिया लगा लेंगे, कहीं टेंट में बैठ जाएंगे। चुनाव है तो सभी तरह की कहानी दिखेगी। लेकिन, यह कोई मुद्दा नहीं है। एसआईआर में जो फर्जी वोटर हैं, उन्हें निकाला जा रहा है। यह पारदर्शी रहा है।"

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जीएसटी को लेकर बहुत बड़ा मैसेज दिया कि रोजमर्रा की चीजों की कीमतें कम होंगी, जब कीमत कम होगी तो लोगों को फायदा होने वाला है। महंगाई कम होगी। व्यवसायियों को भी लाभ होगा। मांग बढ़ेगी, तो उत्पादन बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ने जा रहा है। हम लोग अपने 20 साल में किए गए कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। हम लोगों का ट्रैक रिकॉर्ड लोगों के पास है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को जो लोग अब तक वोट नहीं भी दिए होंगे, उन्हें भी अब अफसोस होता होगा। लोग नीतीश कुमार के कार्यों की तारीफ करते हैं। हम लोग एनडीए के सभी घटक दल मिलकर चुनाव में जाएंगे और फिर से सरकार बनाएंगे।

उन्होंने सिंधु नदी जल समझौते को लेकर कहा कि यह एकतरफा था। उस समय की सरकार ने देश के साथ नाइंसाफी की थी। उस समझौते से भारत को क्या मिला? देश का पानी पाकिस्तान को दे दिया। पाकिस्तान से कोई दोस्ती नहीं है, तो फिर समझौता कैसे चलेगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि बिहार में राजनीतिक मुद्दों की चर्चा में ईमानदारी बेहद आवश्यक है। संजय झा के विचारों में कुछ सच्चाई है, जबकि राजनीतिक बयानबाजी अक्सर चुनावी लाभ के लिए होती है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संजय झा ने एसआईआर के बारे में क्या कहा?
संजय झा ने कहा कि बिहार में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं है और फर्जी वोटर्स को हटाया जा रहा है।
नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए के क्या लक्ष्य हैं?
एनडीए अपने 20 साल के कार्यों को लेकर जनता के बीच जाने की योजना बना रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले