1 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या महाराष्ट्र में हादसों पर राजनीति गरमाई है? संजय राउत ने सरकार को 'पनौती' बताया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या महाराष्ट्र में हादसों पर राजनीति गरमाई है? संजय राउत ने सरकार को 'पनौती' बताया

सारांश

महाराष्ट्र में हाल के हादसों के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। संजय राउत ने सरकार की जिम्मेदारी पर सवाल उठाते हुए उसे 'पनौती' करार दिया है। क्या यह घटनाएँ सरकार की नाकामी को दर्शाती हैं?

मुख्य बातें

पुणे में पुल का टूटना एक गंभीर घटना है।
सरकार को हादसों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
संजय राउत ने सरकार पर तीखा हमला किया है।
मुआवजे की राशि पर सवाल उठाए गए हैं।
स्थानीय लोगों की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए।

मुंबई, 16 जून (राष्ट्र प्रेस) । पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटने और मालवण में शिवाजी महाराज के स्टैच्यू का चबूतरा धंसने के बाद महाराष्ट्र में राजनीति तेज हो गई है। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने सोमवार को महाराष्ट्र और केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने हालिया घटनाओं और हादसों को लेकर सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उसे "पनौती" करार दिया।

संजय राउत ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "जब से देवेंद्र फडणवीस दोबारा मुख्यमंत्री बने हैं, तब से राज्य को पनौती लगी है। अहमदाबाद में जो हादसा हुआ, उसमें महाराष्ट्र के 15-16 लोग मारे गए। रविवार को आपने देखा होगा कि मालवण में शिवाजी महाराज का जो स्टैच्यू है, वहां चबूतरा धंस गया है। पुणे जिले में जो एक ब्रिज है, वो टूट गया। 100 से ज्यादा लोग पानी में बह गए। उनमें से अभी तक 40 लोग लापता हैं।"

राउत ने इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढहने की घटना को गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा, "पुल बनाने के लिए सरकार ने पहले ही 8 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी, लेकिन सरकार के खजाने में पैसा नहीं है। इस तरह से एकाएक हादसों में लोग मारे जा रहे हैं।"

पुणे में पुल हादसे के बाद मुआवजे की घोषणा पर संजय राउत ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा, "आप 5-5 लाख रुपये देंगे। आप 5-5 लाख रुपये में गरीबों की जान का सौदा कर रहे हैं?"

राउत ने ये भी कहा कि जो विमान हादसे में मरते हैं, उन लोगों को एक-एक करोड़ रुपये दे रहे हैं। यहां नदी पर बना पुल टूटने से जो लोग मरे हैं, उन्हें 5 लाख रुपये दे रहे हैं। अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय राउत ने कहा कि पहले जिम्मेदारी तय करिए कि जो पुल गिरा है, इसका जिम्मेदार कौन है?

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संजय राउत ने सरकार को 'पनौती' क्यों कहा?
उन्होंने हाल के हादसों की जिम्मेदारी सरकार पर डालते हुए इसे 'पनौती' करार दिया।
पुल टूटने की घटना में कितने लोग लापता हैं?
100 से ज्यादा लोग पानी में बह गए हैं, जिनमें से 40 लोग लापता हैं।
सरकार ने मुआवजे की घोषणा क्या की है?
सरकार ने पुल हादसे में मरने वालों के लिए 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 दिन पहले
  2. 6 दिन पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले