26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार की जनता सुशासन, विकास और महिला सशक्तिकरण के साथ है? : शिवराज सिंह चौहान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार की जनता सुशासन, विकास और महिला सशक्तिकरण के साथ है? : शिवराज सिंह चौहान

सारांश

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान महागठबंधन पर हताश होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एनडीए को इस बार प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है। क्या बिहार की जनता सच में सुशासन, विकास और महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्ध है? जानें इस रिपोर्ट में।

मुख्य बातें

एनडीए को बिहार में प्रचंड बहुमत मिलने की संभावना है।
महागठबंधन की स्थिति कमजोर हो रही है।
बिहार की जनता सुशासन , विकास और महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्ध है।
केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज किया है।
बिहार के चुनावी माहौल में नई चुनौतियाँ सामने आ रही हैं।

पटना, 6 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महागठबंधन हताशा का शिकार हो चुका है। बिहार में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को यह समझ में आ गया है कि उन्हें भारी हार का सामना करना पड़ेगा। इंडिया गठबंधन को यह भी पता है कि बिहार में उन्हें इस बार फिर मुंह की खानी पड़ेगी। बिहार में जनता का जो उत्साह देखा जा रहा है, वह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि सुशासन और विकास के नाम पर वोट दिया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि इन लोगों को जनता ने रिजेक्ट कर दिया है, यही कारण है कि ये लोग रिएक्ट कर रहे हैं। राहुल गांधी वोट चोरी का राग अलाप रहे हैं, जो हार की पूर्व भूमिका के अलावा कुछ नहीं है। तेजस्वी यादव अतिरिक्त घोषणापत्र जारी करते हैं, जिससे यह साफ होता है कि वे हार रहे हैं।

शिवराज चौहान ने कहा कि हम महाविजय की ओर बढ़ रहे हैं। राहुल गांधी बाहरी ताकतों के बहकावे में आकर संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले चरण के मतदान से यह स्पष्ट हो गया है कि एनडीए के उम्मीदवार रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीतेंगे। बिहार में इस बार प्रचंड मतों से एनडीए की सरकार बनेगी। महागठबंधन यह मान चुका है कि बिहार की जनता सुशासन, विकास और महिला सशक्तिकरण के साथ है। यही कारण है कि ये लोग बौखला रहे हैं।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार की जनता एनडीए के साथ है और एनडीए अपनी सबसे बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। महागठबंधन को भी यह पता चल गया है कि बिहार में इनकी सबसे बड़ी हार होने वाली है। बिहार की जनता इनकी सभी सच्चाइयाँ जान चुकी है और इनका साथ छोड़ चुकी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान का क्या कहना है?
शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि एनडीए इस बार प्रचंड बहुमत से जीतने जा रहा है और महागठबंधन हताशा का शिकार है।
महागठबंधन के खिलाफ शिवराज सिंह चौहान के आरोप क्या हैं?
उन्होंने कहा है कि महागठबंधन को जनता ने रिजेक्ट कर दिया है और उनकी हार निश्चित है।
बिहार की जनता किसके साथ है?
शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बिहार की जनता सुशासन, विकास और महिला सशक्तिकरण के साथ है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले