2 नवंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस पर लालकृष्ण आडवाणी से आशीर्वाद लिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस पर लालकृष्ण आडवाणी से आशीर्वाद लिया?

सारांश

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात के पीछे का संकल्प और समाज में बदलाव लाने का प्रयास चर्चा का विषय है। जानिए इस खास पल के बारे में और उनकी योजनाओं के बारे में।

मुख्य बातें

स्वतंत्रता दिवस पर नेताओं के बीच आशीर्वाद का महत्व।
लालकृष्ण आडवाणी का योगदान और सेवा भावना।
शिवराज सिंह के लक्ष्य और योजनाएं।
लाडली बहना योजना के माध्यम से बेटियों का कल्याण ।
दीदियों के सशक्तिकरण के लिए प्रयास।

नई दिल्ली, 15 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। देश-विदेश के अनेक राजनेताओं ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से भेंट की।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट करते हुए कहा, "आज स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर मैंने लालकृष्ण आडवाणी जी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद लिया। प्रतिभा दीदी जिस समर्पण से उनकी सेवा करती हैं, वह अद्वितीय है।"

उन्होंने एक्स पर लालकृष्ण आडवाणी से हुई मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं।

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर प्रधानमंत्री द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मध्य प्रदेश की दीदियों और राज्य के किसानों से अपने दिल्ली स्थित निवास पर मुलाकात की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, "आपका मेरे निवास पर आना मेरे लिए अत्यंत खुशी का पल है। मेरा एकमात्र लक्ष्य यही है कि इस देश की प्रत्येक बहन गरीबी से मुक्त रहे, लखपति बने, आत्मनिर्भर बने और देश की प्रगति में योगदान दे।"

शिवराज सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने 'लाडली बहना योजना' के माध्यम से बेटियों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास किया। अब केंद्रीय मंत्री के रूप में उनका उद्देश्य भी यही है कि लखपति दीदियों का अधिक से अधिक कल्याण हो।

उन्होंने कहा, "आप सभी दीदियां बेहतर काम कर रही हैं, लेकिन अभी और आगे बढ़ना है। लखपति दीदी बनने के बाद मिलेनियर दीदी बनना है। कोई कार्य कठिन नहीं, असंभव नहीं। एक बार ठान लिया तो किसी भी लक्ष्य को अर्जित किया जा सकता है। मुझे पूरी उम्मीद है कि दीदियां और आगे बढ़ते हुए सफलता की नई कहानियां लिखेंगी। लखपति दीदियां देश का गौरव हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी बताती है कि कैसे वे समाज के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का प्रयास कर रहे हैं।
RashtraPress
2 नवंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शिवराज सिंह चौहान ने किससे मुलाकात की?
उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की।
क्या शिवराज सिंह चौहान ने आडवाणी को शुभकामनाएं दी?
हाँ, उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर आडवाणी जी को शुभकामनाएं दीं।
शिवराज सिंह का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उनका उद्देश्य है कि देश की हर बहन गरीबी से मुक्त हो और आत्मनिर्भर बने।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले