अंबाला में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि से होटल व्यवसायी चिंतित, समाधान की मांग

Click to start listening
अंबाला में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि से होटल व्यवसायी चिंतित, समाधान की मांग

सारांश

अंबाला में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि ने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को संकट में डाल दिया है। संचालक अपनी समस्याओं के बारे में बताते हैं और सरकार से तत्काल समाधान की मांग कर रहे हैं।

Key Takeaways

  • अंबाला में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हुई है।
  • होटल संचालक इस वृद्धि के कारण संकट का सामना कर रहे हैं।
  • कमर्शियल सिलेंडर की भारी कमी हो गई है।
  • संचालक सरकार से समाधान की मांग कर रहे हैं।
  • इस समस्या का प्रभाव पूरे व्यापार पर पड़ रहा है।

अंबाला, 11 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। हरियाणा के अंबाला में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई वृद्धि ने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को परेशान कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस वृद्धि के कारण कमर्शियल सिलेंडर की भारी कमी हो गई है, जिससे हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हमारी कार्यप्रणाली ऐसी है कि बिना सिलेंडर के हमें कुछ भी नहीं कर सकते हैं।

एक व्यापारी ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब हमें सिलेंडर की कमी का सामना करना पड़ रहा है। हमें सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं और इस कारण हमें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई प्रयासों के बावजूद हमें सिलेंडर नहीं मिल रहा है। ऐसे में हम सरकार से यही अपील करते हैं कि इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि हमें जल्द से जल्द कमर्शियल सिलेंडर मिल सकें और हमारा काम सुचारु हो सके।

एक और व्यापारी, नवीन कुमार, ने कहा कि हम बहुत कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। हमें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है और जब हम एजेंसी में जाते हैं, तो हमें कहा जाता है कि कमर्शियल सिलेंडर का नाम न लें क्योंकि अभी यह उपलब्ध नहीं है। यह सबसे अधिक समस्या उन लोगों के लिए हो रही है, जिनका पूरा व्यवसाय सिलेंडर पर निर्भर है। हमारा छोले भठूरे का काम है, जो हमारी आजीविका का साधन है।

इसके साथ ही, एक अन्य व्यापारी ने कमर्शियल सिलेंडर की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण कमर्शियल सिलेंडर की कमी हो गई है, जो पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है। अंबाला में भी गैस की भारी कमी हो रही है। जब हम एजेंसी के पास गए, तो उन्होंने कहा कि ऊपर से आदेश आया है कि कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति रोक दी जाए। अब हमारे पास जो सिलेंडर हैं, उसी से गुजारा कर रहे हैं। अब सवाल यह है कि जब ये सिलेंडर खत्म होंगे, तो हमारा गुजारा कैसे होगा।

एक होटल के मालिक ने कहा कि हमारा व्यवसाय ऐसा है कि बिना सिलेंडर के हम कुछ नहीं कर सकते। पहले हमें सरकार की ओर से कमर्शियल सिलेंडर की सुविधा मिली थी, लेकिन अब हमें चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हमें जानकारी मिली है कि एजेंसियों को एक हफ्ते के लिए सिलेंडर नहीं देने का निर्देश दिया गया है। अब हमारे पास केवल आज और कल का ईंधन बचा है। इसके बाद हमारी क्या स्थिति होगी, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार को एक ऐसी व्यवस्था करनी होगी जिससे हमारी परेशानियां दूर हों और हमारा काम न रुके। हमारी मांग है कि सरकार इस दिशा में ध्यान दे, ताकि हमारे जीवनयापन पर कोई संकट न आए।

किचन संचालक वीरेंद्र ने भी एलपीजी सिलेंडर की कमी के कारण हो रही परेशानियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण सिलेंडर की कमी हो गई है, जिससे हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हमारा काम रुक गया है और हमारे पास सामान बनाने के लिए भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं। हमारी अपील है कि सरकार इस युद्ध को रोकने के लिए कदम उठाए, ताकि हमारा व्यवसाय प्रभावित न हो।

Point of View

जो एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के कारण गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। यह स्थिति न केवल उनके व्यवसाय को प्रभावित कर रही है, बल्कि इससे उनके जीवनयापन पर भी संकट आ गया है।
NationPress
14/03/2026

Frequently Asked Questions

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि का क्या कारण है?
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि का मुख्य कारण मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और इसके परिणामस्वरूप हुई आपूर्ति की कमी है।
होटल व्यवसाय पर यह वृद्धि कैसे असर डाल रही है?
यह वृद्धि होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के लिए गंभीर संकट पैदा कर रही है, क्योंकि उनका व्यवसाय सिलेंडर पर निर्भर है।
संचालक सरकार से क्या मांग कर रहे हैं?
संचालक सरकार से अपील कर रहे हैं कि कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति को सुनिश्चित किया जाए।
क्या इस समस्या का कोई समाधान है?
संचालक उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार इस समस्या का जल्द समाधान निकालेगी।
क्या यह समस्या अन्य स्थानों पर भी है?
जी हाँ, यह समस्या कई अन्य क्षेत्रों में भी देखी जा रही है, जहां सिलेंडर की कमी आ रही है।
Nation Press