3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या वित्त मंत्री सीतारमण ने एनटीटीसी में एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या वित्त मंत्री सीतारमण ने एनटीटीसी में एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया?

सारांश

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नागालैंड टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर में एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की। इस उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने नागालैंड के युवाओं की प्रतिभा और क्रिएटिविटी की सराहना की। उनके संबोधन में राज्य के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाने की उम्मीद भी व्यक्त की गई।

मुख्य बातें

नागालैंड में एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना युवाओं के कौशल विकास में सहायता वित्त मंत्री का संबोधन एसएएससीआई परियोजनाओं की समीक्षा आर्थिक विकास की दिशा में कदम

नई दिल्ली, 15 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नागालैंड टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर (एनटीटीसी) में कौशल विकास हेतु एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने उपस्थित जनों को संबोधित किया।

वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में कहा, "नागालैंड के युवा अत्यंत क्रिएटिव और उत्साही हैं। चाहे वह टेक्सटाइल हो, लकड़ी का काम हो या अन्य किसी प्रकार का क्राफ्ट हो, उनकी प्रतिभा हर जगह दिखती है।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि इस अवसर के साथ आप अपने जीवन, नागालैंड के भविष्य और इस राज्य के विकसित भारत में योगदान हेतु एक बड़ा और महत्वपूर्ण परिवर्तन लाएंगे।"

निर्मला सीतारमण के कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्री की उपस्थिति में साइएंट टेक और एनटीटीसी के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान भी हुआ।

इससे पहले, वित्त मंत्री ने एसएएससीआई परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में भी भाग लिया।

निर्मला सीतारमण के कार्यालय के अनुसार, "नागालैंड को एसएएससीआई आवंटन 2020-21 में 3 सेक्टर से बढ़कर 2024-25 में 9 सेक्टर में हो गया है। इसके अलावा, पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र द्वारा एसएएससीआई सहायता के कारण राज्य का पूंजीगत व्यय 2020-21 के ₹1,677 करोड़ से तीन गुना बढ़कर 2024-25 में ₹4,593 करोड़ हो गया है।"

वित्त मंत्री ने नागालैंड के चुमौकेदिमा में एसएएससीआई योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा फंडेड परियोजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य में एसएएससीआई के तहत दो और परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

उन्होंने एनटीटीसी दीमापुर में ऑटोमोबाइल वर्कशॉप, ट्रेनिंग ब्लॉक और एग्रो-बेस्ड रूरल टेक्नोलॉजी यूनिट्स जैसी प्रमुख सुविधाओं का दौरा भी किया।

वित्त मंत्री अपने इस तीन दिवसीय नागालैंड दौरे में इससे पहले कोहिमा में थीं। यहां उन्होंने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) में स्टूडेंट्स एडवांसिंग माइंडसेट्स इन एआई, रोबोटिक्स, टेक्नोलॉजी एंड डिजिटल हार्डवेयर (समर्थ) का शुभारंभ किया।

उन्होंने टाटा सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट प्राइवेट लिमिटेड (टीएसएटी) और एनआईईएलआईटी के बीच एक समझौता ज्ञापन के आदान-प्रदान की भी साक्षी बनीं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह उद्घाटन एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल नागालैंड के विकास को आगे बढ़ाएगा बल्कि पूरे देश में कौशल विकास की दिशा में भी एक नई प्रेरणा देगा। नागालैंड के युवा अपनी प्रतिभा और क्रिएटिविटी से देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की क्षमता रखते हैं।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एनटीटीसी में एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस क्या है?
यह एक कौशल विकास केंद्र है, जो नागालैंड के युवाओं को एआई और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण देगा।
वित्त मंत्री ने उद्घाटन के दौरान क्या कहा?
उन्होंने नागालैंड के युवाओं की प्रतिभा की सराहना की और उम्मीद जताई कि यह केंद्र उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले