डोनाल्ड ट्रंप का फेक न्यूज मीडिया पर प्रहार, ईरान को बताया कमजोर
सारांश
Key Takeaways
- डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया पर तीखा हमला किया।
- ईरान की सैन्य स्थिति को कमजोर बताया गया।
- अमेरिका की भूमिका वैश्विक समुद्री सुरक्षा में महत्वपूर्ण है।
- ट्रंप ने ईरान के कई नेताओं के निधन की बात की।
- खाली तेल टैंकरों का अमेरिका की ओर रुख कर रहा है।
वाशिंगटन, 11 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को मीडिया पर एक कठोर प्रतिक्रिया प्रदर्शित करते हुए यह कहा कि 'फेक न्यूज मीडिया' अपनी विश्वसनीयता खो चुका है और ईरान की स्थिति को गलत तरीके से पेश कर रहा है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि फेक खबरें फैलाने वाला यह मीडिया ट्रंप डिरेंजमेंट सिंड्रोम (जिसे कभी-कभी टीडीएस भी कहा जाता है) का शिकार है। उनका कहना है कि मीडिया यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि ईरान संघर्ष में आगे बढ़ रहा है, जबकि वास्तविकता इसके बिल्कुल विपरीत है और ईरान को भारी क्षति उठानी पड़ी है। वो अब कमजोर हो चुका है।
उन्होंने बताया कि ईरान की नौसेना, वायुसेना और वायु रक्षा प्रणाली काफी हद तक निष्क्रिय हो चुकी हैं, और उनके मिसाइल तथा ड्रोन निर्माण ढांचे को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के कई प्रमुख नेता अब जीवित नहीं हैं।
ट्रंप ने आगे कहा कि उन्हें केवल इस बात की चिंता है कि कोई जहाज उनकी किसी समुद्री माइन में "फंस" न जाए! उनकी सभी 28 माइन ड्रॉपर बोट भी नष्ट हो चुकी हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दुनिया के अन्य देशों पर 'एहसान' जताते हुए कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री मार्ग को सुरक्षित बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जो वैश्विक हित में है। उनके अनुसार, यह कदम चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों के लिए भी महत्वपूर्ण है।
ट्रंप ने ईरान की क्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनमें (ईरान) यह काम खुद करने की हिम्मत या इच्छाशक्ति नहीं है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि कई देशों के खाली तेल टैंकर अमेरिका की ओर रुख कर रहे हैं ताकि वहां से तेल लोड किया जा सके।
ट्रंप ने इससे पहले की पोस्ट में दुनिया को ऑफर भी दिया और यह दावा किया कि कई खाली टैंकर उनके देश का रुख कर रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि इस समय कई बड़े-बड़े खाली तेल टैंकर अमेरिका की तरफ आ रहे हैं, जहां उन्हें बेहतरीन तेल प्रदान किया जाएगा।